दिल्ली आने- जाने वाले यात्री ध्यान दें, आज भी कई ट्रेनें देरी से चलेंगी; देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | गाजियाबाद के पास मंगलवार को मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने का असर बुधवार को भी रेलवे परिचालन पर देखने को मिला. देर रात प्रभावित ट्रैक पर रेल संचालन बहाल कर दिया गया लेकिन ट्रेनों की आवाजाही अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है. कई लंबी दूरी और लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इसके चलते दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनों के लेट होने से उनके प्रस्थान समय में भी बदलाव करना पड़ा है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कई प्रमुख ट्रेनों को निर्धारित समय से काफी देर बाद रवाना किया जाएगा. नई दिल्ली- दरभंगा विशेष ट्रेन करीब 5 घंटे की देरी से चलेगी.

RAIL TRAIN

पुरानी दिल्ली- कोटद्वार सिद्धबली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 50 मिनट देर से रवाना होगी. आनंद विहार टर्मिनल- जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस भी लगभग 1 घंटे की देरी से चलेगी. परिचालन पूरी तरह सामान्य होने तक कुछ अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया जा सकता है.

परेशानी का सामना

लोकल ट्रेनों के लेट होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सहारनपुर- पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54474) करीब 2 घंटे की देरी से चल रही है. गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली एमईएमयू (64417) लगभग 1 घंटा 45 मिनट लेट है, जबकि बुलंदशहर- तिलकब्रिज एमईएमयू करीब डेढ़ घंटे की देरी से संचालित हो रही है. बल्लबगढ़- शकूरबस्ती ईएमयू (64071) और सहारनपुर- पुरानी दिल्ली एमईएमयू (64558) लगभग 1 घंटे की देरी से चल रही हैं.

यात्रियों से अपील

कुरुक्षेत्र- पुरानी दिल्ली ईएमयू (64452) करीब 45 मिनट और पानीपत- नई दिल्ली ईएमयू (64470) लगभग 30 मिनट विलंब से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं. रेलवे के अनुसार, अन्य कई लोकल ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पर अनावश्यक इंतजार से बचा जा सके. ट्रैक पूरी तरह सामान्य होने तक कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर बना रह सकता है.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे छोटी पहाड़ी, बच्चे भी सेकंडों में कर लेते हैं फतह; देखें Video

देखें लिस्ट

ट्रेन स्थिति / रूट परिवर्तन
गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस साहिबाबाद-Delhi सराय रोहिल्ला-दिल्ली-नई दिल्ली मार्ग से डायवर्ट
पुरी-आनंद विहार टर्मिनल पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801) देरी से संचालित
अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238) साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली-नई दिल्ली मार्ग से डायवर्ट
गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस (12397) डायवर्ट
लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) एनसीआर पर विनियमित
दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल (02569) डायवर्ट
नंदा देवी एक्सप्रेस (12402) साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली-नई दिल्ली-निजामुद्दीन मार्ग से डायवर्ट
राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391) डायवर्ट
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) डायवर्ट
बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल (02563) डायवर्ट
गोरखधाम एक्सप्रेस (12555) साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली-दिल्ली किशनगंज मार्ग से डायवर्ट
बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (15127) डायवर्ट
श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12451) डायवर्ट
हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (12303) डायवर्ट
वैशाली एक्सप्रेस साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली-नई दिल्ली मार्ग से डायवर्ट
हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस (12273) डायवर्ट
लखनऊ मेल (12229) डायवर्ट
प्रयागराज एक्सप्रेस (12417) डायवर्ट
लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12429) डायवर्ट
राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309) टूंडला-आगरा कैंट-पलवल मार्ग से डायवर्ट
सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) टूंडला-आगरा कैंट-पलवल मार्ग से डायवर्ट
सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर (54474) साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली मार्ग से डायवर्ट
बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12559) साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली-नई दिल्ली मार्ग से डायवर्ट
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.