दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, संसद सत्र के दौरान इन रास्तों से बचें; देखें वैकल्पिक रूट

नई दिल्ली | संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. सत्र के दौरान संसद भवन और नई दिल्ली क्षेत्र में वीवीआईपी आवाजाही बढ़ने तथा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने के कारण राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है. इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है.

Vahan Gadi Car

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, संसद सत्र के दौरान रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, संसद मार्ग, अशोका रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ सकता है.

इन रूटों का करें प्रयोग

ऐसे में जरूरी काम न होने पर इन मार्गों से बचने की सलाह दी गई है. यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग और पंचशील मार्ग को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर जांच लें और अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें.

यह भी पढ़े -  वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली से कटड़ा का सफर 6 घंटे में होगा पूरा

दी गई सलाह

संसद सत्र के दौरान सुरक्षा कारणों से समय- समय पर कुछ मार्गों पर यातायात रोका या डायवर्ट भी किया जा सकता है. यात्रियों को ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.