बाबा रामदेव बोले- किसी के बाप में दम नही जो मुझे अरेस्ट कर सके, वायरल विडियो देखे

नई दिल्ली | पिछले कुछ दिनों से बाबा रामदेव अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कोरोना महामारी के दौर के बीच एलोपैथी और डाक्टरों पर दिए गए अनाप- शनाप बयानों के लिए बाबा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी रामदेव को इस तरह की बयानबाजी से परहेज़ करने के लिए कहा. वहीं गलत बयानों के चलते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.

ramdev baba

आइएमए ने पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए कार्यवाही करने की गुहार लगाई है. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने बाबा के खिलाफ मुहिम चलाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए हजारों की संख्या में पोस्ट लिखें.


इस बीच बाबा रामदेव का सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी गिरफ्तारी की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि गिरफ्तार तों उनका बाप भी नहीं कर सकता.

इस वीडियो में बाबा रामदेव कह रहे हैं कि जो लोग मेरी गिरफ्तारी का ट्रेंड चला रहे हैं,कभी ट्रेड चलाते हैं कि बाबा ठग है. उनको चलाने दीजिए. अब ये पैंतरा हम भी सीख गए हैं और हम लोग जो ट्रेड चलाते हैं,अब वो सबसे उपर रहता है.

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने स्वामी रामदेव की इस वीडियो पर ट्वीट करते हुए कहा है कि बाबा रामदेव अब कानून से ऊपर हो गए हैं कि ऐसी बात कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने बाबा रामदेव की इस वीडियो को लेकर केन्द्र सरकार को भी ट्रोल किया. एक यूजर ने बाबा की वीडियो पर ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नजदीकी के चलते ही स्वामी रामदेव इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.