28 फरवरी से शुरू होगा बाबा खाटूश्याम का लक्खी मेला, दर्शन के लिए चलना होगा 8 किमी

नई दिल्ली | खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. लखदातारी बाबा श्याम का 12 दिवसीय फाल्गुनी वार्षिक लक्खी मेला 28 फरवरी से शुरू होने वाला है. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को खाटूधाम पहुंचने के बाद तकरीबन 8 किलोमीटर पैदल चलने के बाद लखदातारी श्री श्याम प्रभु के दर्शन होंगे.

Khatu Shyam Mandir

8 किमी का बनाया गया रूट

श्री श्याम मंदिर कमेटी संपूर्ण मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुटी हुई है. इन सभी व्यवस्थाओं की पुलिस और प्रशासन के अधिकारी समय- समय पर देखरेख कर रहे हैं.

भक्तों को रींगस रोड पर बने नगरपालिका के पास बनने वाले मुख्य प्रवेश द्वार से होकर बिजली ग्रिड होते हुए खटीकान मोहल्ला, होटल खाटूश्यामजी पैलेस कैरपुरा तिराहा के पास चारण मैदान जहां टीन शेड से कवर किए बांस- बल्लियों से बने अस्थाई जिगजेग से होते हुए लखदातार मैदान में बने स्थाई जिगजेग से होकर कुमावत कृषि फार्म से होकर 75 फीट के मुख्य मेला मैदान की 14 सीधी लाइन से होकर मंदिर पहुंचकर लखदातारी बाबा श्याम सरकार के दर्शन कर सकेंगे. इस सफर में भक्तों को 5 घंटे के आसपास समय लगेगा.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

श्रद्धालुओं के लिए सहुलियत भरी व्यवस्था

टेंट का काम देख रहे तेजपाल कुमावत ने बताया कि संपूर्ण मेला परिक्षेत्र जिसमें पार्किंग, मार्ग, जिगजैग और लाइनों आदि में तकरीबन 80 हजार बांस और बल्ली, 500 बंडल रस्सी व 4 हजार के करीब टीनशेड लगेंगे. वहीं, रोशनी के लिए जगह- जगह लाइटें लगाई जाएगी. मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पीने के पानी की कमी नहीं हो, इसके लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने एक करोड़ पीने के लिए पानी के पाउच बनवा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.