Bank Holidays: जून महीने में कुल 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखे होलीडे लिस्ट

नई दिल्ली, Bank Holidays | मई का महीना अब समाप्त होने वाला है. अगर आपको भी अगले महीने बैंक से जुड़ा हुआ जरूरी काम है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जून (June) के महीने में कुल 10 दिन बैंकों में कोई भी कामकाज नहीं होगा. बता दें कि देश में कई वजह से अलग- अलग स्थानों पर 3 दिन बैंक बंद रहेंगे.

Bank Image

इसके अलावा, 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में जब भी आप बैंक से जुड़ा हुआ जरूरी काम करने के लिए घर से बाहर निकले, तो एक बार होलीडे लिस्ट अवश्य चेक कर लें.

इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

  • 2 जून- रविवार- सभी जगह
  • 8 जून- दूसरा शनिवार- सभी जगह
  • 9 जून- रविवार- सभी जगह
  • 15 जून- रज संक्रांति – आइजोल और भुवनेश्वर
  • 16 जून- रविवार- सभी जगह
  • 17 जून – बकरीद/ ईद- उल- अजहा- सभी जगह
  • 18 जून- बकरीद / ईद- उल- अजहा- जम्मू और श्रीनगर
  • 22 जून- चौथा शनिवार- सभी जगह
  • 23 जून- रविवार- सभी जगह
  • 30 जून- रविवार- सभी जगह
यह भी पढ़े -  दिल्ली में इन 3 दिनों संभलकर निकलें, BRICS Summit बदल सकती है आपकी राह; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

जारी रहेगी ऑनलाइन सेवाए

बैंक की छुट्टी होने के बावजूद भी ऑनलाइन सेवाए जारी रहेगी. आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसों का ट्रांजैक्शन या फिर अन्य काम आसानी से कर पाएंगे. बैंक की छुट्टियों का इन सुविधाओं पर किसी प्रकार का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा. वहीं, जून के महीने में 11 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा.  10 दिन शनिवार और रविवार को भी कारोबार नहीं होगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.