Bank Holiday Update: जून महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की तरफ से जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली, Bank Holiday Update | जून महीने की शुरुआत हो चुकी है. अगर आपको भी इस महीने में बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. कई बार हम घर से बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम करने के लिए निकलते हैं और हमें बैंक में ताला लगा हुआ मिलता है. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम घर से ही RBI की तरफ से जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट चेक करके ही निकले.

Bank Holidays

बैंक जाने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की जाती है. जानकारी देते हुए बताया गया कि जून महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इन छुट्टियों में सार्वजनिक छुट्टी के अलावा, रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग- अलग हो सकती है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंक की सुविधाओं पर किसी प्रकार का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा. अर्थात, आपको लेनदेन में कोई भी परेशानी नहीं होगी. आप पहले की तरह ही मोबाइल ऐप से आसानी से डिजिटल ट्रांजेक्शन कर पाएंगे.

जून महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 7 जून-  बकरीद के मौके पर गुजरात, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 8 जून- रविवार की छुट्टी
  • 11 जून- संत कबीर जयंती
  • 14 जून- दूसरे शनिवार की छुट्टी
  • 15 जून- रविवार की छुट्टी
  • 22 जून- रविवार की छुट्टी
  • 27 जून- रथ यात्रा के अवसर पर छुट्टी
  • 28 जून- चौथा शनिवार
  • 29 जून- रविवार की छुट्टी
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.