उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रसोई गैस सिलेंडर पर मिलती रहेगी सब्सिडी

नई दिल्ली | देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के तहत, गरीब महिलाओं को 300 रुपए प्रति रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 2025- 26 तक जारी रखने का फैसला लिया है. बता दें कि 14.2 किलोग्राम भारवर्ग वाले एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ साल में अधिकतम 9 बार और 5 किलोग्राम के सिलेंडर पर अनुपात के हिसाब से मिलेगा. इस योजना के लिए सरकार ने 12 हजार करोड़ की बजट राशि जारी कर दी है.

LPG Cylinder

महिलाओं को होगा फायदा

केंद्र सरकार के इस फैसले से वे सभी महिलाएं लाभान्वित होंगी जो उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन ले चुकी है. इस सब्सिडी का मकसद इन महिलाओं को सस्ती दर पर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना है. सरकार के इस फैसले से 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना?

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत मई 2016 में हुई थी. यह योजना घरेलू रसोई गैस कनेक्शन पर सब्सिडी प्रदान करती है, जिससे गरीब और वंचित परिवारों को स्वच्छ और सस्ता ईंधन उपलब्ध हो सके. इस योजना के तहत कनेक्शन आवेदक महिला की आयु 18 साल होनी चाहिए और साथ ही एक ही घर में किसी भी तेल मार्केटिंग कंपनी से कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के जंतर- मंतर पर होगा विरोध प्रदर्शन, CJP चीफ अभिजीत दीपके ने युवाओं से की अपील

किसी से संबंधित वयस्क महिला जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी), अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई), चाय और पूर्व चाय बागान जनजातियां, वनवासी, द्वीप और नदी द्वीप समूह में रहने वाले लोग, एसईसीसी परिवारों (एएचएल टिन) या 14 सूत्री घोषणा के अनुसार किसी भी गरीब परिवार के तहत सूचीबद्ध हैं, उन्हें उज्जवला योजना के तहत, गैस सिलेंडर कनेक्शन मिलेगा. देशभर में उज्ज्वला योजना के तहत, करीब 10.33 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.