नई दिल्ली | गरीब परिवारों के लिए राहत भरी खबर है. 22 सितंबर से GST दरों में कटौती हो रही है, जिसके बाद दैनिक इस्तेमाल की बहुत सी चीजों की कीमत में गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है. जीएसटी की दरों में गिरावट का लाभ लोगों को मिलेगा. 22 सितंबर से तमाम जरूरत की चीजें सस्ती हो जाएगी.
5% स्लैब में शिफ्ट हुए खाद्य तेल
इसी तरह कुछ रिफाइंड तेल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज होगी क्योंकि इसपर GST रेट 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है. अब सभी खाद्य तेलों को 5% जीएसटी स्लैब में रखा गया है. इस बदलाव के बाद रिफाइंड तेल की कीमतों में 7% तक की गिरावट देखी जा सकती है. आइए जानते हैं कि इस गिरावट के बाद 1 लीटर रिफाइंड तेल कितने रुपए का मिलेगा.
अभी 1 लीटर रिफाइंड ऑयल 140 रुपए से 180 रुपए के बीच मिल रहा है. इसपर नए GST रेट लागू होने के बाद कीमतों में 10- 20 रुपए तक की गिरावट दर्ज होगी. उदाहरण के तौर पर यदि आपने 140 रुपए का सोयाबीन ऑयल खरीदा है, तो नई जीएसटी दर लागू होने के बाद इसकी कीमत में 10 रुपए की कटौती होगी. अगर आपने 164 रुपए का 1 लीटर सूरजमुखी का तेल खरीदा है, तो नई जीएसटी दर लागू होने पर इसकी कीमत में 12 रुपए तक की गिरावट दर्ज होगी.
आमजन को मिलेगी राहत
कुछ ब्रांड 180 रुपए में 1 लीटर खाद्य तेल बेचते हैं. ऐसे में नई जीएसटी दर लागू होने पर इसकी कीमत में 13 रुपए तक की कटौती देखने को मिलेगी. बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने नए GST के तहत अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% को ही रखा है. सरकार ने 12% और 28% जीएसटी स्लैब को खत्म कर दिया हैं और इन स्लैब में शामिल ज्यादातर चीजों को बाकी के 2 स्लैब में शिफ्ट कर दिया है. केंद्र सरकार के इस कदम से आमजन को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.
