RBI का बड़ा फैसला, अब बैंकों में 7 अक्टूबर तक बदल पाएंगे 2000 रूपए के नोट

नई दिल्ली | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई 2023 में 2,000 रुपये के नोट 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी. वहीं, बताया था कि 1 अक्टूबर से इन नोटो का मूल्य समाप्त हो जायेगा. आज 30 सितम्बर को RBI ने 2000 रूपए के नोट को बदलने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. नए आदेशों में 2000 के नोटों को जमा करवाने को लेकर राहत प्रदान की गई है.

Salary Rupee

आरबीआई ने कहा अब 7 अक्टूबर तक यह नोट बदलवाए जा सकते है. वहीं, नोट बदलने की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी यह वैध रहेंगे. वैसे, नोट बदलने की अंतिम तिथि आज थी जिसे आरबीआई ने अब बढ़ा दिया है.

डाक द्वारा भी कर सकते हैं जमा

फिलहाल हिदायत देते हुए कहा गया है कि बैंक 8 अक्टूबर से एक्सचेंज के लिए 2,000 के नोट स्वीकार करना बंद कर देंगे. हालांकि, लोग आरबीआई के 19 कार्यालयों में तब तक 2,000 के नोट बदल सकते हैं. बता दे नोट भारतीय डाक द्वारा आरबीआई के निर्गम कार्यालयों को डाक द्वारा भी भेजे जा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ई- रिक्शा चालकों के लिए नया नियम, लाइसेंस से पहले लेना होगा प्रशिक्षण

3.42 लाख करोड़ रूपये के 2,000 के नोट हुए प्राप्त

आरबीआई ने कहा कि उसे 19 मई तक प्रचलन में मौजूद कुल 3.56 लाख करोड़ में से 3.42 लाख करोड़ रूपये के 2,000 रूपए के नोट प्राप्त हुए हैं. इससे अब 29 सितंबर तक केवल 0.14 लाख करोड़ रूपये के 2,000 के नोट बचे हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.