पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा उतार- चढ़ाव, देखें नए दाम

नई दिल्ली, Today Petrol Diesel Price | आज मंगलवार सुबह देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव एक बार फिर से 70 डॉलर प्रति बैरल को छू गया है. इसका सीधा प्रभाव भारतीय उपभोक्ताओं पर भी दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Petrol Diesel

देखिए नई कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों की बात की जाए, तो वह 94.72 रुपए प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89. 97 रुपए प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.76 व डीजल की कीमत 92.35 प्रति लीटर है.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड बार ने बनाया नया रिकॉर्ड, वजन सुनकर उड़ जाएंगे होश

पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी हलचल दिखाई दे रही है. इसके बावजूद, भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कोई भी बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिला है.

हर दिन सुबह 6:00 बजे जारी

गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसा सस्ता होकर 94.44 और डीजल 1.09 रुपए सस्ता होकर 87.51 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. ब्रांड क्रूड की कीमतों में उछाल के पीछे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जारी जियोपोलिटिकल तनाव और मांग आपूर्ति की अस्थिरता है. विशेषज्ञ को मानना है कि यदि क्रूड की कीमतें इसी प्रकार बढ़ती रही, तो आने वाले दिनों में घरेलू इंधनों में और भी वृद्धि देखने को मिल सकती है. हर दिन सुबह 6:00 बजे नई कीमते जारी कर दी जाती है आप ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए भी इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.