बड़ी खबर: पाकिस्तानी सीमा हैदर के प्रेग्नेंट होने की खबरें वायरल, बिगडती तबियत ने किया इशारा

नई दिल्ली | यूपी की रबूपुरा में रहने वाली पाकिस्तान की सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन का परिवार इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. काम पर न जाने की वजह से सभी लोग काफी परेशान हैं. मीडिया और लोगों की भारी भीड़ के कारण सीमा, उनके चारों बच्चों और सचिन को परिवार के दूसरे सदस्य के घर पर रखा गया है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर सीमा के प्रेग्नेंट होने की खबरें वायरल हो रही है.

Seema Haidar

चार महीने की गर्भवती की चर्चा

रविवार को सीमा हैदर के 4 महीने की प्रेग्नेंट होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि सीमा हैदर की लगातार बिगड़ती सेहत के पीछे उनका प्रेग्नेंट होना है. चर्चा है कि सचिन ने सीमा हैदर का टेस्ट कराया है, टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने सीमा को अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी है. हालांकि, सीमा या सचिन ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

घर से बाहर निकलने पर रोक

सचिन के पिता नेत्रपाल ने बताया कि वह घर के बाहर नहीं जा सकते क्योंकि रोक लगाई गई है. सचिन रबूपुरा में एक किराने की दुकान पर काम करता है और वह नोएडा में माली का काम करते हैं. इस प्रकरण के बाद पुलिस ने उनके घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है. काम पर ना जाने की वजह से परिवार इन दिनों आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा है. परिवार में आठ लोग हैं. वह दिन भर घर पर बैठा रहता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार का कहना है कि सचिन और नेत्रपाल को घर से बाहर निकलने पर कोई रोक नहीं है. वह घर से बाहर जाकर अपना रोजगार कर सकता है. फिलहाल, इस पूरे मामले की एटीएस जांच पड़ताल कर रही है. शक है कि पाकिस्तानी सीमा हैदर जासूसी करने भारत में आई है. जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.