JNV Admit Card 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठी के एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी

नई दिल्ली । जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा फेज एक की परीक्षा 10 अप्रैल 2021 को होने जा रही हैं. परीक्षा की तिथि काफ़ी समय पहले ही घोषित की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (JNV Admit Card 2021) जारी नहीं किए गए हैं. जिन-जिन विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया हुआ है, वह बेसब्री से एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं.

JNV

इस समय जारी होंगे एडमिट कार्ड

10 अप्रैल 2021 को जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की परीक्षा का होना निर्धारित किया हुआ है. अभी तक इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड (JNV Admit Card 2021)  नहीं आए हैं. सूत्रों के अनुसार 10 मार्च 2021 तक सभी विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो जाएगा. 10 मार्च 2021 तक जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा के फेज एक की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts