वित्त मंत्रालय ने लगाई बैंक कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक, जानिये पूरा मामला

नई दिल्ली | लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC IPO) के आईपीओ पर बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें कि वित्त मंत्रालय की तरफ से सरकारी बैंकों के प्रमुखों को कर्मचारियों से जुड़ा हुआ एक निर्देश जारी किया गया है. इस निर्देश में कहा गया है कि एलआईसी के आईपीओ से जुड़े बैंकों के कर्मचारियों का 15 मई तक ट्रांसफर न किया जाए.

bank

वित्त मंत्रालय की तरफ से एलआईसी के आईपीओ पर बड़ी अपडेट 

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले वित्तीय मामलों के डिपार्टमेंट की तरफ से सरकारी बैंकों के प्रमुखों को यह निर्देश जारी किया गया है. बता दें कि एलआईसी देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है, यह 2 मई को एंकर निवेशकों के लिए खुला था और 4 मई यानी आज से यह आम निवेशकों के लिए खुल रहा है. 9 मई तक इसमें आवेदन किए जा सकते हैं. सरकार की तरफ से एलआईसी के आईपीओ का प्राइस बैंड 902 से 949 रूपये प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में कुल 15 शेयर होंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

2 मई को एलआईसी के आईपीओ को एंकर निवेशकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. बता दे कि एंकर निवेशकों से 5,620 करोड रुपए का पूर्ण अभिदान मिला है. अब यह आईपीओ आज अन्य निवेशकों के लिए खुलने वाला है. सरकार का इस आईपीओ से 21000 करोड रुपए जुटाने का लक्ष्य है. आईपीओ के तहत सरकार एलआईसी के 22,13,74,920 शेयर की बिक्री कर रही है. रिटेल इन्वेस्टर और पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर 45 रूपये की छूट दी जाएगी, जबकि एलआईसी के पॉलिसी धारकों को 60 रूपये प्रति शेयर की छूट मिलेगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.