RRB NTPC से जुड़े उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, एग्जाम डेट जारी; चेक करें डिटेल्स

नई दिल्ली | रेलवे की तैयारी कर रहे हैं उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है. अगर आप भी रेलवे में शामिल होना चाहते हैं और आपने नॉन पॉपुलर टेक्निकल कैटिगरीज (NTPC) भर्ती के लिए आवेदन किया है तो आपको बता दे कि एनटीपीसी परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी हो चुका है. आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा (RRB NTPC Graduate Exam) की तारीखों की घोषणा हो चुकी है.

Job Student School College

5 जून से 23 जून तक होगी परीक्षा

यह परीक्षा 5 जून से 23 जून तक आयोजित की जाएगी. जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. परीक्षा 5 जून से शुरू होगी और 23 जून तक चलेगी. इसका अर्थ है कि 15 दिनों तक परीक्षा का आयोजन होगा. सभी अभ्यर्थी अलग-अलग शिफ्ट में एग्जाम देंगे.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

परीक्षा में होंगे 100 सवाल

परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में 100 प्रश्न आएंगे.  परीक्षा के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा.

परीक्षा में 40 सवाल जनरल अवेयरनेस, 30 मैथ्स, 30 जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के रहेंगे. सीबीटी 1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी 2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.