दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले- बल्ले, ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर मिलेगा 10 फीसदी एक्स्ट्रा इंसेंटिव

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब सरकारी कर्मचारियों को ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी. हालांकि, इसका लाभ केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा जो नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) का इस्तेमाल करेंगे और तय शर्तों को पूरा करेंगे. आदेश के अनुसार, यदि कोई कर्मचारी अपने मासिक परिवहन भत्ते का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा NCMC कार्ड की खरीद या रिचार्ज पर खर्च करता है, तो उसे स्वीकार्य परिवहन भत्ते के अतिरिक्त 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

Electric Bus

इस योजना के तहत दिल्ली सरकार गुरुवार यानी 16 जुलाई से विशेष शिविरों के माध्यम से कर्मचारियों को NCMC कार्ड वितरित करेगी. राजधानी के 28 सरकारी कार्यालयों में ये कैंप लगाए जाएंगे, जो 29 जुलाई तक चलेंगे. कर्मचारी इन शिविरों में जाकर कार्ड प्राप्त कर सकेंगे और इसका उपयोग शुरू कर सकेंगे.

होगा फायदा

दिल्ली सरकार के अनुसार, यह फैसला सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने की दिशा में उठाया गया कदम है. सरकार का मानना है कि इससे ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी. सरकार ने बताया कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील के अनुरूप लिया गया है.

ये होंगे पात्र

केवल वही कर्मचारी अतिरिक्त 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के पात्र होंगे, जो अपने मासिक परिवहन भत्ते का न्यूनतम 25 प्रतिशत हिस्सा NCMC कार्ड की खरीद या रिचार्ज पर खर्च करेंगे. इस योजना से सरकारी कर्मचारियों के बीच डिजिटल और एकीकृत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का उपयोग बढ़ेगा.

यह भी पढ़े -  रेल यात्रियों के लिए खबर, 3 महीने तक दिल्ली कैंट पर नहीं रुकेंगी कई ट्रेनें; फटाफट चेक करें लिस्ट

देखें लिस्ट

क्रमांक कार्यालय / संस्थान
1 लोक नायक अस्पताल, दिल्ली गेट
2 जीटीबी अस्पताल, दिलशाद गार्डन
3 परिवहन विभाग, अंडर हिल रोड, सिविल लाइंस
4 श्रम विभाग, 5, शाम नाथ मार्ग
5 चुनाव कार्यालय, कश्मीरी गेट
6 शिक्षा निदेशालय (उत्तर-पूर्वी-1), विजय बहल रोड, यमुना विहार
7 शिक्षा निदेशालय (उत्तर-पूर्वी-2), दिलशाद गार्डन (जीटीबी अस्पताल के पास)
8 शिक्षा निदेशालय (उत्तर-पश्चिम-ए), बीएल ब्लॉक, शालीमार बाग एवं एफयू ब्लॉक, पीतमपुरा
9 दिल्ली सचिवालय (जीएडी)
10 शिक्षा निदेशालय (एचक्यू), पुराना सचिवालय, दिल्ली
11 शिक्षा निदेशालय (मध्य, नई दिल्ली), लिंक रोड, झंडेवालान
12 शिक्षा निदेशालय (पूर्वी), ब्लॉक-डी, आनंद विहार
13 शिक्षा निदेशालय (उत्तरी), लखनऊ रोड, तिमारपुर
14 शिक्षा निदेशालय (दक्षिणी), सेक्टर-3, आरके पुरम
15 शिक्षा निदेशालय (दक्षिण-पूर्वी), डिफेंस कॉलोनी
16 शिक्षा निदेशालय (दक्षिण-पश्चिम-ए), सी-4, वसंत विहार
17 शिक्षा निदेशालय (दक्षिण-पश्चिम-बी), धरमपुरा, नजफगढ़
18 शिक्षा निदेशालय (पश्चिमी-ए), शिवाजी मार्ग, राजौरी गार्डन
19 शिक्षा निदेशालय (पश्चिमी-बी), विकासपुरी रोड
20 सेंट्रल जेल, जनकपुरी
21 व्यापार एवं कर विभाग, आईटीओ
22 अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग, विकास भवन-2, सिविल लाइंस
23 दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, हरि नगर
24 दिल्ली फायर सर्विस, बाराखंभा रोड
25 स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, कड़कड़डूमा
26 बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल, रोहिणी
27 मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली गेट
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.