बेरोजगारी के मामले में हरियाणा और राजस्थान से बेहतर बिहार का हाल, आंकड़े दे रहे है गवाही

नई दिल्ली । देश में पिछले साल के मुकाबले इस साल नवंबर महीने में बेरोज़गारी दर के आंकड़ों में कई राज्यों में बड़े पैमाने पर वृद्धि हुई है. आंकड़ों के मुताबिक,10 राज्यों में बेरोज़गारी दर राष्ट्रीय औसत से भी अधिक दर्ज की गई है. नवम्बर 2020 में बेरोजगारी दर जहां 6.5 फीसदी थी, वहीं यह इस साल नवंबर में बढ़कर 7 फीसदी हो गई है. इनमें से यह 8 राज्यों में डबल डिजिट यानि 10 फीसदी से ज्यादा हो चुकी है. बड़े राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर में पिछले साल के मुकाबले कमी आई है.

Berojgari

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में हरियाणा बेरोजगारी दर में 29 फीसद के साथ पहले नंबर है. वहीं जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में बेरोजगारी दर 20 फीसदी के ऊपर है. साथ ही हिमाचल प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, झारखंड और गोवा में यह 10 से 15 फीसदी के बीच दर्ज की गई है. नवम्बर माह में केरल और दिल्ली में भी बेरोजगारी राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हैं.

विशेषज्ञों ने बताया है कि नवंबर महीने में क्वालिटी जॉब्स पर भी असर पड़ा है. CMII के महेश व्यास के अनुसार नवंबर के रोजगार आंकड़ों के मुताबिक, सैलरी वाली नौकरियों और इंटरप्रेन्योर, दोनों मोर्चों पर गिरावट देखने को मिली है. हालांकि इस दौरान दिहाड़ी और छोटे व्यापार में नौकरियों में बढ़त देखने को मिली हैं.

10 राज्यों में बेरोज़गारी दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा

राज्य    नवंबर 2020   नवंबर 2021

• हरियाणा   25.6          29.3

• जम्मू-कश्मीर  8.6        21.4

• राजस्थान    18.5          20.4

• बिहार      10                  14.8

• त्रिपुरा     13.1               13.4

• हिमाचल प्रदेश  15.9     13.6

• गोवा       15.9                 12.7

• झारखंड    9.5               11.2

• दिल्ली     6.6                  9.3

• केरल      5.8                   7.1

• उत्तर प्रदेश   5.2             4.8

• उत्तराखंड    1.5               3.1

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!