दिल्ली के इस मशहूर बाजार में मिलते हैं ब्रांडेड और स्टाइलिश कपड़े, कम कीमत के बावजूद क्वालिटी में बेस्ट

नई दिल्ली | अच्छे और ब्रांडेड कपड़े पहनना किसे पसंद नहीं होता. इनकी कीमत आमतौर पर ज्यादा होती है, जिस कारण यह हर किसी की पहुंच में नहीं होते. लेकिन आपको अब संकोच करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राजधानी दिल्ली में एक ऐसा बाजार है जहां आप ब्रांडेड और स्टाइलिश कपड़ों को बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं. यहां मिलने वाले कपड़े सरोजिनी नगर और करोल बाग से भी सस्ते होते हैं. एक बार अगर आप इस बाजार में घुस गए तो आपका यहां से बाहर निकलने का मन ही नहीं करेगा. इतना तय है कि यहां आने के बाद आप ढेरों कपड़े खरीदने को मजबूर हो जाएंगे.

Traditional Dress

गाड़ियों वाले भी आते हैं कपडे खरीदने

जिस मार्केट की हम बात कर रहे हैं वह पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद के पास कबूतर बाजार के पास स्थित है. यहां ₹15 से कपड़ों की शुरुआत हो जाती है. आम आदमी ही नहीं बल्कि करोड़ों की गाड़ियों में घूमने वाले लोग भी यहां कपड़े खरीदने के लिए आते हैं. स्थानीय दुकानदार आफताब आलम ने बताया कि इस बाजार को कबूतर बाजार या कोर्ट मार्केट के नाम से जाना जाता है. यह मार्केट 56 साल से भी ज्यादा पुरानी है. वर्तमान में यहां 210 से भी ज्यादा दुकान मौजूद हैं.

लोकल और ब्रांडेड हर वैराइटी है मौजूद

यहां की सबसे खास बात है कि यहां ब्रांडेड कपड़ों से लेकर लोकल कपड़े भी मिल जाते हैं. हर उम्र के लोगों के लिए यहां कपड़े उपलब्ध हैं. बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पुरुषों के लिए यहां कपड़े, बैग, जूते हर प्रकार की वैरायटी उपलब्ध होती है. यहां मिलने वाले प्रोडक्ट इतनी ज्यादा सस्ते होते हैं जो आपको दिल्ली के किसी और मार्केट में नहीं मिलेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

उन्होंने बताया कि यदि आपको थोक में कपड़ों को खरीदना है तो महज ₹15 में आपको कपड़े मिलने शुरू हो जाते हैं. लेकिन फिर भी अगर आप एक या दो पीस खरीदना चाहते हैं तो ₹50 से इनकी शुरुआत हो जाती है. रविवार को इस बाजार के बाहर बहुत बड़ा पटरी बाजार लगता है.

सुबह से रात तक खुला रहता है बाजार

यहाँ कपड़े, ज्वेलरी, जूते और अन्य घरेलू सामान बहुत कम कीमत पर मिल जाता है. दिल्ली ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से लोग भी यहां खरीदारी करने के लिए आते हैं. यह मार्केट सुबह 9:00 से रात 8:00 बजे तक खुली रहती है. इतना सब जानने के बाद अगर आपका मन यहां आने के लिए बन चुका है तो अब एड्रेस भी जान लीजिए।  बता दें कि यहां आने के लिए आपको सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन जामा मस्जिद गेट नंबर 3 पड़ेगा. इससे कुछ ही दूरी पर यह मार्केट स्थित है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts