31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, इस दिन 8वां आम बजट पेश करेगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली | संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा. पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा. बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा. हर बार की तरह इस बार भी 1 फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा आम बजट पेश किया जाएगा.

Nirmala Sitharaman Finance Minister

31 जनवरी से बजट सत्र की शुरुआत

परंपरा के अनुरूप सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक से होगी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी. इसके बाद, आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा. सत्र के दौरान दिल्ली चुनाव के दिन संसद में कार्यवाही नहीं की जाएगी.

3 फरवरी के बाद से राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा शुरू की जाएगी. सत्र के पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में बहस होती है. संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री के जवाब के साथ यह समाप्त होता है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

8वां बजट पेश करेगी वित्त मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट सत्र होगा. मोदी सरकार 18वीं लोकसभा चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश करेगी. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का 8वां आम बजट पेश करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.