Canara Bank ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, FD पर मिलेगा पहले से ज्यादा ब्याज; देखें बढ़ी हुई ब्याज दरें

नई दिल्ली | यदि आप भी Canara Bank के ग्राहक है तो आज की यह खबर आपको काफी खुश करने वाली है. केनरा बैंक अब अपने ग्राहकों को फिक्स डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज देगा. बैंक की तरफ से 2 करोड रुपए से कम की FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी कर दी गई. अब केनरा बैंक में एफडी करवाने पर ग्राहकों को 3.25% से लेकर 7.15% तक ब्याज मिलेगा. नई ब्याज दरों के अनुसार अगर आप केनरा बैंक में 1 साल के लिए एफडी करवाते हैं तो आपको सालाना 6.75 % की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, 2 साल की एफडी पर ग्राहकों को 6.8 परसेंट, 3 साल और 5 साल की एफडी पर 6.5% की दर से ब्याज मिलेगा.

Canara Bank

कैनरा बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरें

  • 7 दिन से 45 दिन – 3.25%
  • 46 दिन से 179 दिन – 4.5%
  • 180 दिन से 1 साल से कम – 5.5%
  • 1 साल – 6.75%
  • 1 साल से ज्यादा 2 साल से कम – 6.8%
  • 400 दिन – 7.15%
  • 666 दिन – 7%
  • 2 साल से ज्यादा 3 साल से कम – 6.8%
  • 3 साल से ज्यादा 10 सबसे कम – 6.5%

इन जरूरी बातों का अवश्य रखें ध्यान

एफडी पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्सेबल होता है. 1 साल में एफडी पर आप जो ब्याज कमाते हैं, वह आपकी एनुअल इनकम में जुड़ता है. कुल आय के आधार पर ही आपका टैक्स स्लैब निर्धारित किया जाता है. एफडी पर अर्जित इंटरेस्ट इनकम को इनकम फ्रॉम दर सोर्सेस माना जाता है इसीलिए इसे टैक्स डिडक्टेड एंड सोर्सेस के तहत चार्ज किया जाता है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

जब आपका बैंक आप की ब्याज आय को आपके अकाउंट में जमा करता है, तो उसी समय टीडीएस काट लिया जाता है. मान लीजिए आप की कुल आय 1 साल में ढाई लाख रुपए से कम है तो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर टीडीएस नहीं काटता. इसके लिए आपको फॉर्म 15g या 15h जमा करना होता है. ऐसे में यदि आप टीडीएस से बचना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप इन दोनों फॉर्म को जमा करें.

यदि सभी एफडी से आपकी इंटरेस्ट इनकम 1 साल में 40,000 रूपये से कम है तो भी आपका टीडीएस नहीं काटा जाता. ब्याज की इनकम 40 हजार रूपये से ज्यादा होने पर 10 परसेंट टीडीएस काटा जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.