रात को गुलजार होगी दिल्ली, शुरू होगी ’56 दुकान’ जैसी शानदार नाइट मार्केट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में अब नाइटलाइफ को लेकर सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) रात के समय मार्केट खोलने की योजना पर काम कर रही है. यह बाजार इंदौर की प्रसिद्ध ’56 दुकान’ के मॉडल पर तैयार की जाएगी. इस योजना का उद्देश्य यह है कि शहर में रात के समय घूमने, खाने- पीने और खरीदारी के लिए लोगों को बेहतर विकल्प दिए जा सकें.

Hauz Khas Village Market

रातभर खुलेगी बाजार

योजना के अनुसार, यह बाजार रात 10:00 बजे से सुबह तक खुली रहेगी. इसका मतलब है कि लोग रात में भी इन बाजारों में घूम सकेंगे. एनडीएमसी इस प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश कर रही है. कनॉट प्लेस और लोधी रोड को इस योजना के लिए संभावित जगह माना जा रहा है, जहां ऐसी नाइट मार्केट सफलतापूर्वक चलाई जा सकती है.

इस विषय पर जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि सरकार दिल्लीवासियों और पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित नाइटलाइफ उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इस नाइट मार्केट के शुरू होने से न केवल दिल्ली की पहचान बदलेगी, बल्कि इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

पर्यटकों को मिलेगा बेहतर माहौल

पर्यटकों को बेहतर माहौल देने के लिए इन स्थानों पर सर्वे कर संभावित जगहें चिन्हित की जा रही हैं. यहां पर फूड ट्रक लगाए जाएंगे ताकि लोगों को अच्छा खाना और सुविधाएं मिल सकें. जानकारी के अनुसार राजधानी के विश्वसनीय फूड आउटलेट्स को इन फूड ट्रकों को लगाने की अनुमति दी जाएगी. ये ट्रक डेडिकेटेड ज़ोन में ही लगाए जाएंगे और संचालकों को साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए जाएंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts