राजधानी को मिलेगी खास अंडरग्राउंड ट्यूब टनल की सौगात, दक्षिणी दिल्ली से एयरपोर्ट की डगर होगी आसान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में IGI एयरपोर्ट के आसपास ट्रैफिक जाम की जकड़न दूर करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय सड़क मंत्रालय द्वारा दक्षिणी दिल्ली में महिपालपुर स्थित शिव मूर्ति चौक से वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग के बीच करीब 5 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड ट्यूब टनल निर्माण की योजना को मंजूरी प्रदान की गई है. इस प्रोजेक्ट पर साढ़े 3 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे.

Tunnel

ट्रैफिक दबाव होगा कम

इस टनल में 2 अंडरग्राउंड ट्यूब रोड, ट्रैफिक के आवागमन के लिए बनाए जाएंगे. प्रत्येक साइड 3 लेन होगी. यानि ट्रैफिक को आवाजाही के लिए कुल सिक्स लेन की सुविधा मिलेगी. इस प्रोजेक्ट को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार का फायदा लोगों को मिल रहा है.

यह 5 किलोमीटर लंबी टनल न केवल दक्षिणी दिल्ली और NCR का ट्रैफिक संतुलन करेगी, बल्कि पूरे प्रस्तावित क्षेत्र का लुक भी बदल देगा. शिव मूर्ति महिपालपुर (द्वारका एक्सप्रेसवे) से नेल्सन मंडेला मार्ग (वसंत कुंज) तक बनने वाली यह टनल कई सड़क मार्गों से ट्रैफिक दबाव कम करने के साथ- साथ सिग्नल फ्री भी कर देगी.

टनल निर्माण के कई फायदे

इस टनल के निर्माण से नेल्सन मंडेला मार्ग (वसंत कुंज) का यातायात तो सुगम होगा. साथ ही, महिपालपुर और रंगपुरी में ट्रैफिक जाम को कम करने में मदद मिलेगी. इतना ही नहीं धौला कुआं, राव तुलाराम मार्ग और NH-48 के महिपालपुर क्षेत्र में भी ट्रैफिक दबाव घटेगा. इसके निर्माण से दक्षिण दिल्ली से द्वारका/ गुरुग्राम के बीच सीधा व सिग्नल फ्री वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध हो जाएगा. इसका एक लाभ यह भी होगा कि NH- 48 पर पीक ऑवर्स के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर, प्रदर्शन के चलते कई रास्तों पर बदलेगा ट्रैफिक रूट

कई एक्सप्रेसवे से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

यह टनल मध्य व पूर्वी दिल्ली को दिल्ली के एक्सप्रेसवे (NE- 5) और NH- 44, NH- 10 के अलावा दिल्ली– जयपुर हाइवे (NH- 48), दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे (NH- 709B) से अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER) द्वारका एक्सप्रेसवे को भी जोड़ेगी. इसका सीधा फायदा यह होगा कि इन हाइवे और एक्सप्रेसवे से ट्रैफिक दबाव कम होगा. साथ ही, प्रदुषण कम करने में मदद मिलेगी. इस प्रोजेक्ट को लेकर सारी तकनीकी व औपचारिक आवश्यकताएं अंतिम चरण में है. उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 की शुरुआत में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.