Career Tips: 12वीं के बाद करें यह स्पेशल कोर्स, बदल जायगी किस्मत; होगी चाँदी- ही- चाँदी

नई दिल्ली, Career Tips | अक्सर विद्यार्थी और उनके अभिभावक भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं. हर स्टूडेंट चाहता है कि वह अपने लिए बेस्ट से बेस्ट करियर ऑप्शन चुने, जिसके जरिए उसे अच्छा सैलरी पैकेज मिले और उस काम को करने में उसकी रुचि भी हो. वर्तमान समय में शिक्षा में काफी बदलाव हो चुके हैं. पिछले कुछ दिनों से शिक्षा जगत में कुछ ऐसे कोर्सेज आ गए हैं, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा. इन कोर्स को करने के लिए आपको सिर्फ 12वीं पास करनी होती है.

Exam Jobs

12वीं के बाद करें बेस्ट कोर्स

अगर आपने भी हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है. अब आप आगे के बारे में सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर जरूर देखें. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे कोर्सेज के बारे में जानकारी लेकर आए है, जो आपको एक बेहतर भविष्य देने में मदद करेंगे. पिछले कुछ वर्षों में इंडियन यूनिवर्सिटीज ने बदलते वक़्त और टेक्निकल प्रोग्रेस के साथ कई नए और यूनिक कोर्स शुरू किए हैं. ये कोर्स उभरती टेक्नोलॉजी, सामाजिक आवश्यकताओं और ग्लोबल ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं.

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी (Blockchain Technology)

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कोर्स में क्रिप्टोकरेंसी, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स, डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे सब्जेक्ट आते हैं. ये कोर्स टेक्निकल और नॉन- टेक्निकल, दोनों क्षेत्रों के लिए तैयार किया गया हैं. क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल लेजर की बढ़ती हुई लोकप्रियता ने इस कोर्स को काफ़ी आवश्यक  बना दिया है. 2020 से पहले ब्लॉकचेन एजुकेशन मुख्य रूप से वर्कशॉप्स या ऑनलाइन कोर्स तक रहती थी. IIT खडगपुर और IIIT बेंगलुरु ने ब्लॉकचेन में स्पेशल कोर्स और सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किए है. कुछ यूनिवर्सिटीज ने MBA प्रोग्राम में ब्लॉकचेन को ऐड किया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (Artificial Intelligence and Machine Learning)

आईआईटी, IIIT, दिल्ली यूनिवर्सिटी के साथ साथ कई हायर एजुकेशन संस्थानों ने AI और ML में स्पेशलाइज्ड अंडरग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन कोर्सज को शुरू किया हैं. इन कोर्सेस में डीप लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क, नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) और कंप्यूटर विज़न जैसे विषय आते हैं. AI और ML की बढ़ती मांग के वजह से ये कोर्स टेक्निकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए काफी अच्छे साबित हो रहे हैं. यह कोर्स IIT दिल्ली में B.Tech in Artificial Intelligence 2021 में शुरू हो चुका है और IIIT हैदराबाद का M.Tech in Machine Learning भी इसी के अंडर आता है.

डेटा साइंस और बिग डेटा एनालिटिक्स (Data Science and Big Data Analytics)

डेटा साइंस कोर्स में डेटा एनालिसिस, स्टैटिस्टिक्स, प्रोग्रामिंग (पायथन, R) और डेटा विजुअलाइज़ेशन जैसे सब्जेक्ट शामिल हैं. बहुत सारी यूनिवर्सिटीज ने इस फील्ड में विशेष डिग्री प्रोग्राम शुरू किए हैं, जिनमें b.Sc./ M.Sc. in Data Science आदि आते है. IIM कलकत्ता और IIT मद्रासका ऑनलाइन डेटा साइंस प्रोग्राम (2020 के बाद शुरू) और BITS Pilani का M.Tech in Data Science इन्ही में शामिल है. डेटा-संचालित फैसला (Data Driven) लेने की बढ़ती मांग ने इस कोर्स को पॉपुलर बनाया है. 2020 से पहले डेटा साइंस कोर्स मुख्य रूप से प्राइवेट संस्थानों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक लिमिटेड थे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.