सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा फ्री इलाज, देशभर में लागू हुई कैशलैस ट्रीटमेंट योजना

नई दिल्ली | आमजन के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. सड़क हादसों में घायलों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा की है. केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई एक अधिसूचना में बताया गया है कि देशभर में सड़क दुघर्टना पीड़ितों के लिए कैशलैस इलाज योजना को लागू कर दिया गया है. यह योजना 5 मई, 2025 से लागू हो गई है.

nitin

योजना के तहत होगा डेढ़ लाख तक मुफ्त इलाज

सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना अधिसूचना में बताया गया है कि कैशलैस इलाज योजना के तहत पीड़ित को दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक किसी भी मानित अस्पताल में अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तक कैशलैस इलाज का लाभ मिलेगा. इसमें आगे बताया गया है कि किसी भी सड़क मार्ग पर मोटरवाहन द्वारा हुई सड़क दुघर्टना का शिकार होने वाला कोई भी व्यक्ति इस योजना के प्रावधानों के तहत कैशलैस इलाज का हकदार होगा.

केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने की थी योजना की घोषणा

बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में केन्द्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने देश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के आंकड़ों पर चिंता जाहिर करते हुए घोषणा की थी कि सरकार सड़क दुघर्टना पीड़ितों के लिए जल्द ही ऐसी योजना लाने पर विचार कर रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना को लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण राज्य की पुलिस, अस्पतालों और स्वास्थ्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए काम करेगा ताकि योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकें.

अन्य अस्पतालों में सिर्फ प्राथमिक इलाज

यदि किसी कारणवश पीड़ित को नामित अस्पताल नहीं मिल पाता और इलाज किसी अन्य अस्पताल में कराया जाता है तो उस स्थिति में उस अस्पताल में सिर्फ स्थिर हालत (स्टेबलाइजेशन) तक का इलाज ही इस योजना के तहत कवर किया जाएगा. इस बारे में अलग से गाइडलाइंस जारी की गई हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.