केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब इन ट्रेनों में भी मिलेगी LTC की सुविधा

नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सरकार ने अवकाश यात्रा रियायत (LTC) के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों से कर्मचारियों को यात्रा करने की अनुमति प्रदान कर दी है. यह कदम कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) को LTC के तहत विभिन्न प्रीमियम ट्रेनों की स्वीकार्यता के बारे में विभिन्न कार्यालयों/ व्यक्तियों से कई सुझाव मिलने के बाद उठाया गया है.

Vande Bharat Train

DOPT ने जारी किया आदेश

DOPT द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग ने व्यय विभाग के परामर्श से मामले पर गौर करते हुए फैसला लिया है कि मौजूदा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा अब सरकारी कर्मचारियों की पात्रता के अनुसार LTC के तहत तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा की अनुमति होगी.

वापस मिलता है खर्च

पात्र केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को LTC का लाभ उठाने पर सवेतन अवकाश के अलावा उनके द्वारा अन्य यात्राओं के लिए टिकट पर किया गया खर्च भी वापस मिल जाता है.

क्या है LTC सेवा?

लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) योजना के तहत, केंद्रीय कर्मचारियों को 4 साल में एक बार अपने गृहनगर या भारत के किसी भी हिस्से में रियायती यात्रा की सुविधा मिलती है. यह योजना कर्मचारियों को यात्रा के माध्यम से अपने परिवार के साथ समय बिताने और देश के विभिन्न हिस्सों की खूबसूरती का आनंद लेने का अवसर प्रदान करती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

केंद्र सरकार ने 2024 में एक बड़ा फैसला लेते हुए जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर क्षेत्र की यात्रा की विशेष योजना को 25 सितंबर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है. अब मोदी सरकार ने तेजस, वंदे भारत और हमसफ़र एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्रा की अनुमति देकर इसे और ज़्यादा सुविधाजनक बना दिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.