केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, DA में होगी इतनी बढ़ोतरी

नई दिल्ली, DA Hike | जल्द ही भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा. देश भर के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगी सरकार की अगली घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली के मौके पर बड़ी सौगात दी जा सकती है.

Rupees Money Paisa

जीएसटी पर आम आदमी को राहत देने के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का भी बेसब्री से इंतजार है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर

महंगाई दर के ताजा आंकड़े और सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से जल्द ही डीए में वृद्धि को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है. सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को आर्थिक राहत मिलने वाली है. आधिकारिक रूप से अभी तक सरकार की तरफ से ही यह ऐलान नहीं किया गया है कि कब डीए में वृद्धि का ऐलान किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत भत्ते में 2% की वृद्धि की जा सकती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

जल्द होगी महंगाई भत्ते में बड़ी वृद्धि

साल में 2 बार डीए में वृद्धि की जाती है. एक बार जनवरी महीने में तो एक बार जुलाई महीने में, अब देखना होगा कि सरकार जुलाई महीने में होने वाले डीए में वृद्धि को लेकर कब ऐलान करती है. मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है. कर्मचारियों की कुल मासिक सैलरी प्लस दिए 27900 हो गई है और वेतन भोगियों की बेसिक पेंशन 13950 है. अगर आप भी सरकारी कर्मचारी है, तो दीपावली के मौके पर आपको बड़ी सौगात मिल सकती है. इस दौरान सरकार की तरफ से 2% तक डीए में वृद्धि की जा सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.