मोदी सरकार का किसानों को दिवाली तोहफा, गेहूं, सरसों समेत रबी फसलों की बढ़ाई गई MSP

नई दिल्ली | केन्द्र की मोदी सरकार ने त्यौहारी सीजन के बीच किसानों को दिवाली का शानदार तोहफा दिया है. केन्द्र सरकार ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) ने गेहूं समेत सभी रबी फसलों की एमएसपी में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की सिफारिश की थी. सरकार के इस फैसले पर किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे किसान आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे.

Dhan Paddy Mandi

MSP में बढ़ोतरी

केन्द्र सरकार द्वारा सबसे अधिक एमएसपी 500 रुपये प्रति क्विंटल मसूर की फसल पर बढ़ाई गई है. वहीं, सरसों की फसल पर एमएसपी में 400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है. गेहूं की एमएसपी में 110 रुपए प्रति क्विंटल,चना की 105 रुपए प्रति क्विंटल, जौ की 100 रुपए प्रति क्विंटल तथा कुसुम की एमएसपी में 209 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है.

क्या होती है MSP

न्यूनतम समर्थन मूल्य वह होता है जिसपर सरकार किसानों से फसल खरीदने की गारंटी देती है. एमएसपी एक तरह से किसानों को बचाने वाली बीमा पालिसी की तरह काम करती है. इससे यह बाजार में फसलों की कीमतों में होने वाली गिरावट का असर किसानों पर नहीं पड़ता और वे काफी हद तक किसी नुकसान से बचे रहते हैं. किसी फसल का एमएसपी सरकार इसलिए तय करती है ताकि किसानों का हक न मारा जाए और किसी भी हालत में उनको फसल का उचित न्यूनतम मूल्य मिलता रहे.

बढ़ोतरी के बाद नया भाव

फसल    MSP (2022-23)  MSP (2023-24)

गेहूं       2015                    2125

सरसों   5050                    5450

मंसूर    5500                    6000

चना      5230                    5335

जौ        1635                     1735

कुसुम   5441                    5650

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!