चंद्रयान 3 के कैमरे ने पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीर भेजी, बस अब चांद से है इतनी दूरी; देखे फोटोज

नई दिल्ली | चंद्रयान 3 भारत का सबसे महत्वपूर्ण मिशन है. ऐसे में इस पर पूरा फोकस रखा गया है. वहीं, अब खबर मिल रही है कि चंद्रयान चंद्रमा की सतह के करीब पहुंच गया है. इसी बीच इसरो ने गुरुवार (10 अगस्त) को जानकारी दी कि चंद्रयान के लैंडर इमेजर (LI) कैमरे ने पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीर भेजी है. चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की तीसरी कक्षा में पहुंचने के एक दिन बाद लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे से यह तस्वीर खींची.

Chandrayaan 3

14 जुलाई को किया गया था लॉन्च

आपको बता दें कि चंद्रयान 3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था. इसके बाद, चंद्रयान 3 एक के बाद 1 मील के पत्थर पार करता जा रहा है. वहीं, चंद्रयान 3 ने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया. ऐसे में इस बार काफी उम्मीदें टिकी हुई है और विज्ञान को पूरा भरोसा है कि मिशन सफल होगा.

चाँद से है इतनी दूरी

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि इसरो ने 9 अगस्त को कहा था कि चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह के और भी करीब पहुंच गया है. चंद्रयान 3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है. आगे बताया गया कि अगला ऑपरेशन 14 अगस्त 2023 को 11:30 से 12:30 के बीच निर्धारित है. ऐसे में वैज्ञानिक पूरी नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.