दिल्ली के कर्मचारियों के लिए ड्यूटी टाइम में हुआ बदलाव, फटाफट चेक करें नया शेड्यूल

नई दिल्ली | राजधानी में प्रदूषण के स्तर में सुधार होने का असर सरकारी कर्मचारियों पर पड़ा है. राजधानी के LG द्वारा सरकारी और नगर निगम के कर्मचारियों के ड्यूटी के समय में बदलाव किया गया है. नए समय के अनुसार, अब कर्मचारियों को 9:30 से 6:00 तक ऑफिस में आना होगा. अब से पहले यह समय 10 से शाम 6:30 बजे तक का था. इसी तर्ज पर नगर निगम के जो कर्मचारी सुबह 8:30 से शाम 5:00 बजे तक ड्यूटी करते थे. अब उनका समय सुबह 9:00 से शाम 5:30 तक रहेगा.

Jobs Career CBT

इसलिए लिया फैंसला

राजधानी में ऐसा फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि बीते काफी समय से प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा जा रहा है. जिससे कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिलेगी. बता दें कि सर्दियों के समय में इस समस्या से काफी ज्यादा परेशानी होती है. पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने, वाहनों का धुआं, औद्योगिक कारखाने और निर्माण गतिविधियों से उड़ने वाली धूल संबंधित अन्य कारणों के चलते राजधानी में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

सख्त नियम लागू

सरकार द्वारा इसकी रोकथाम के लिए अनेक कदम भी उठाए जाते हैं. सरकार उद्योगों पर सख्त नियम लागू करती है और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देती है. इन सब के बावजूद राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंता जनक स्थिति में बनी रहती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts