श्री माता वैष्णोदेवी कटरा- नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन समय में बदलाव, जानें नया शेड्यूल

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से माता वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दिल्ली से कटरा तक संचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव कर दिया है. नए शेड्यूल के मुताबिक, अब यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 मिनट पहले रवाना होगी.

Vande Bharat Train

उत्तर- रेलवे की ओर से बताया गया है कि परिचालन कारणों से ट्रेन नंबर 22440, श्री माता वैष्णोदेवी कटरा- नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन समय में 18 मार्च से बदलाव किया गया है. यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होती है और बुधवार को मेंटनेंस कार्य के चलते इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जाता है.

ये रहेगा नया शेड्यूल

श्री माता वैष्णोदेवी कटरा- नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब कटरा से अपने तय समय दोपहर 3 बजे (रेलवे के अनुसार 15:00 बजे) की जगह 5 मिनट पहले यानि 02:55 बजे रवाना होगी. ये ट्रेन कटरा से रवाना होकर जम्मूतवी शाम को 04:13 की बजाय 04:08 बजे पहुंचेगी. जम्मूतवी के बाद से इस ट्रेन के संचालन समय में कोई बदलाव नहीं है. ये अपने निर्धारित समय रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  LPG गैस सिलेंडर के नए रेट हुए जारी, फटाफट चेक करें अपने शहर की कीमत

बता दें कि ट्रेन नंबर 22439/ 40, नई दिल्ली- श्री माता वैष्णोदेवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने सफर के दौरान कुल 4 स्टेशनों पर ठहराव करती है. ये स्टेशन अंबाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, पठानकोट और जम्मूतवी है. यह ट्रेन दिल्ली से कटरा तक के सफर में 8 घंटे का समय लेती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.