आपको मिल रही है एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी या नहीं, जानने के लिए तुरंत करें यह काम

नई दिल्ली । अगर आप भी एलपीजी सिलेंडर खरीदते हैं और सरकार की तरफ से आपको कोई सब्सिडी नहीं मिलती तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. आपको सब्सिडी मिल रही है या नहीं.  इसकी आपको जांच पड़ताल करनी चाहिए. बता दें कि लगातार एलपीजी सिलेंडर महंगे होते जा रहे हैं. ऐसे में सब्सिडी की वजह से सिलेंडर की महंगाई से आम लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल जाती है. अगर आपको सब्सिडी नहीं मिल रही, तो इसकी वजह यह हो सकती है कि आप इस दायरे में न आते हो. बता दे कि अगर आपको मालूम नहीं है कि एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी आपके अकाउंट में आ रही है या नहीं. तो हम आपको आज इस खबर में इसे पता करने का तरीका बताएंगे. इसके लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है. घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से आप इसका पता कर सकते हैं.

Gas Cylinder

जानिए आपके खाते में सब्सिडी के पैसे आते हैं या नहीं

  • सबसे पहले www.mylpg.in वेबसाइट पर विजिट करें.
  • इसके बाद आपको दाईं तरफ तीन कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखाई देगी.
  • जो भी आपका सर्विस प्रोवाइडर हो उसके गैस सिलेंडर की फोटो पर ही क्लिक करें.
  • इसके बाद एक नई विंडो ओपन होगी जिसमें आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर की जानकारी होगी.
  • दाईं तरफ सबसे ऊपर साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन होगा उसे सेलेक्ट करें.
  • अगर आपकी आईडी पहले ही बनी हुई है तो आपको साइन-इन करना होगा.
  • अगर आईडी नहीं है तो आपको न्यू यूजर सेलेक्ट करना होगा.
  • इसके बाद जो विंडो खुलेगी होगी उसमें दाईं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का विकल्प मौजूद होगा, उसे सेलेक्ट करें.
  • आपको पता चल जाएगा कि आपको सब्सिडी मिल रही है या नहीं.
  • सब्सिडी न आने पर आप 18002333555 टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं.
यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

कई लोगों को सरकार एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं देती, बता दें कि इसकी वजह हो सकती है कि आपका आधार लिंक नहीं है. वहीं जिन लोगों की सालाना आय ₹10 लाख या इससे ज्यादा है तो उन्हें भी सरकार सब्सिडी के दायरे से बाहर रखती है. अगर आपकी कमाई 10 लाख से ज्यादा है तो आप वैसे ही इस सब्सिडी के हकदार नहीं है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.