यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने को लेकर हरियाणा और दिल्ली सरकार में खींचतान, केजरीवाल बोले- अब क्या फांसी पर चढ़ाओगे?

नई दिल्ली | दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के एक बयान को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है. दरअसल, केजरीवाल ने अपने एक बयान में कहा था कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी के पानी में जहर मिला दिया है. उनके इस बयान को लेकर हरियाणा सीएम नायब सैनी ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने बयान के लिए हरियाणा और दिल्ली की जनता से तुरंत माफी मांगे, नहीं तो उनके खिलाफ मानहानि केस दर्ज कराया जाएगा. सैनी ने कहा कि हरियाणा के लोग यमुना नदी की पूजा करते हैं, वे भला पानी में जहर क्यों मिलाएंगे.

arvind kejriwal

अब क्या फांसी पर चढ़ाओगे?

हरियाणा सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पानी के ऊपर राजनीति ठीक नहीं है, आपको पाप लगेगा सैनी साहब. लोगों की बद्दुआ लगेगी. केस करना है तो करो. वैसे भी कोई कसर छोड़ रखी है, अब क्या फांसी पर चढ़ाओगे.

सीएम सैनी ने केजरीवाल से पूछे 6 सवाल

  • इंजिनियर्स ने किस तरह निष्कर्ष निकाला कि पानी में जहर है.
  • कौन सा जहर डाला गया.
  • कितने टन जहर डाला गया.
  • सीमा पर पानी को कैसे रोका.
  • दीवार कौन सी जगह पर बनाई.
  • पानी जहरीला था तो कितनी मछलियां मरी.

केजरीवाल का पूरा ब्यान

27 जनवरी को दिए एक भाषण में अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर यमुना नदी के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को पीने के लिए पानी हरियाणा और यूपी से मिलता है. यमुना नदी के जरिए हरियाणा से होकर पानी दिल्ली आता है. हरियाणा की बीजेपी सरकार ने इस पानी को जहरीला बना दिया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया. बीजेपी सरकार ने यमुना नदी के पानी में ऐसा जहर मिला दिया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है. इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है. दिल्ली में अफरातफरी का माहौल पैदा करने के लिए बीजेपी वालो ने ऐसा किया है, ताकि दिल्ली के लोग मरे और उसका सारा दोष आम आदमी पार्टी पर जड़ दिया जाएं. उन्होंने कहा कि यह एक सामूहिक नरसंहार होता.

ऐसा काम दो देशों के बीच युद्ध में होता है लेकिन BJP दिल्ली में कर रही है. हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ ने अरविंद केजरीवाल के इस बयान को खारिज कर दिया है. उन्होंने केजरीवाल के बयान को गलत और भ्रामक बताते हुए इस मामले को उपराज्यपाल के संज्ञान में लाने की बात कही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.