CM रेखा गुप्ता का दिल्ली वासियों के लिए एक और तोहफा, यहाँ पर बनाया जाएगा भव्य पार्क

नई दिल्ली | जब से राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कमान संभाली है, वह सक्रिय नजर आ रही हैं. आए दिन वह फील्ड में उतरकर विभिन्न परियोजनाओं का जायजा ले रही हैं. साथ ही, अधिकारियों को उचित निर्देश भी दे रही हैं. इस शुक्रवार को उन्होंने ऐलान किया कि उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में 50 एकड़ की जमीन पर एक भव्य अटल पार्क का निर्माण किया जाएगा.

Herbal Park Garden

यहां पर काफी सालों से अतिक्रमण किया हुआ था. पर्यावरण संरक्षण पर आधारित इस पार्क से न केवल क्षेत्र की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों को एक सुंदर सार्वजनिक स्थल भी मिल पाएगा.

साहिबी नदी किनारे बनेगा रिवर फ्रंट

साहिबी नदी के किनारे रिवर फ्रंट के विकास की प्लानिंग चल रही है. मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इसका उद्देश्य आने वाले मानसून सीजन से पहले शहर को जलवायु की समस्या से बचाना और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की तैयारी का जायजा लेना था. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को राजधानी के सभी नालों की डी- सिल्टिंग (गाद निकासी) का काम 31 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ढिलाई बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े -  PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ATM- UPI से मिलेगी पैसा निकालने की सुविधा; जल्द शुरू होगा EPFO 3.0

नजफगढ़ नाले के पास बनेंगी सड़कें

इस प्रक्रिया के दौरान जो गाद निकाली जाएगी उसका पर्यावरण के अनुकूल निपटान सुनिश्चित करवाया जाएगा. मुख्यमंत्री द्वारा नजफगढ़ नाले की दोनों तरफ सड़क निर्माण का ऐलान किया गया. इसके अंतर्गत, झटिकरा ब्रिज से छावला ब्रिज तक 5.94 किलोमीटर और छावला ब्रिज से बसईदारापुर ब्रिज तक 54.83 किलोमीटर लंबी दो लेन की सड़कों को बनाया जाएगा. इनके पास ही हरियाली, शौचालय, साइनेज, बाउंड्री वॉल और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी. इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा भी मौजूद रहे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts