CNG- PNG की कीमतों में कटौती की मिलेगी खुशखबरी, जानिए कितने रुपए तक सस्ती होगी गैस

नई दिल्ली | CNG वाहन चालकों और घर में PNG गैस इस्तेमाल करने वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. दोनों गैसों की कीमतों में जल्द ही गिरावट देखने को मिलेगी. दरअसल, केंद्र सरकार ने 2 साल बाद नैचुरल गैस की कीमत में कटौती की हैं और इसी गैस से CNG- PNG बनाई जाती है.

CNG

इतने रुपए तक कम हो सकती है कीमतें

मिली जानकारी के अनुसार, ओएनजीसी को नीलामी के बिना आवंटित क्षेत्रों से नेचुरल गैस की कीमत 6.75 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) से घटाकर 6.41 डॉलर कर दी गई है. यह कमी अप्रैल 2023 में केंद्र सरकार द्वारा ऐसी गैस की कीमत तय करने के लिए एक नए फॉर्मूले को लागू करने के बाद पहली बार हुई है.

3 रुपए तक कटौती की उम्मीद

एक्सपर्ट के अनुसार, नैचुरल गैस की कीमत में 5% की कटौती हुई है. गैस वितरक कंपनियां शायद ही इस कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को दें क्योंकि वह पहले से ही इनपुट लागत में वृद्धि से उत्पन्न दबावों से जूझ रही हैं. हालांकि फिर भी CNG और PNG की कीमत में 3% तक की गिरावट दर्ज हो सकती है. यानि कीमतें 3 रुपए तक कम हो सकती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.