LPG Gas Rate: लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले आमजन के लिए खुशखबरी, सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

नई दिल्ली, LPG Gas Rate | लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) के नतीजों से पहले आमजन के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने LPG कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कटौती की है. हालांकि, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है.

Gas Cylinder

सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आज से देश के विभिन्न शहरों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 70 रूपए तक की कटौती की गई है. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ज्यों कि त्यों बनी हुई है. इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया रेट

ताज़ा कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया रेट 1,676 रूपए हो गया है. यहां सिलेंडर 69.50 रूपए सस्ता हुआ है. वहीं, कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के भाव में 72 रूपए की कटौती हुई है, जिसके बाद नया रेट 1,787 रूपए हो गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

कीमत में कटौती के बाद मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया रेट 1,629 रूपए हो गया है, जबकि चेन्नई में 1,840.50 रूपए हो गया है. IOCL की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया रेट 1 जून यानि आज से लागू हो गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.