आ गई कंफर्म डेट! इस तारीख को बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता; साथ ही मिलेगा DA एरियर

नई दिल्ली | अगर आप केंद्रीय सरकारी कर्मचारी हैं, तो आज की खबर आपके लिए अहम होने वाली है. केंद्र सरकार अगले महीने महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की घोषणा कर सकती है. सरकार द्वारा 3% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद यह 53% तक पहुंच जाएगा. अगले महीने सितंबर में यह बढ़ोतरी लागू की जा सकती है. इसके बाद, जुलाई और अगस्त 2 महीने का एरियर भी सैलरी में जोड़ कर दिया जाएगा.

Karamchari

1 जुलाई से होगी बढ़ोतरी लागू

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू मानी जाएगी. इसके बाद, DA 53% तक पहुंच जाएगा. बता दें कि भले ही DA 50% से अधिक हो गया है, फिर भी इसे बेसिक पे के साथ मर्ज नहीं किया जाएगा. वहीं, दूसरी तरफ ये लिमिट पार करने पर HRA समेत बाकी भत्तों में बढ़ोतरी हो सकती है. मार्च के महीने में सरकार द्वारा DA को बढ़ाकर 50% कर दिया गया था.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी कर्मचारियों को DA और पेंशनर को DR दिया जाता है. साल में दो बार जनवरी और जुलाई में इनकी बढ़ोतरी की जाती है. मार्च 2024 में सरकार द्वारा महंगाई भत्ते को 4% बढ़ाया गया था और बेसिक पे का 50% तक कर दिया गया था. इसके अलावा, महंगाई राहत में भी 4% की बढ़ोतरी की गई थी.

यह भी पढ़े -  CBSE ने दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किया शेड्यूल, इस तारीख तक बिना लेट फीस करें आवेदन

नहीं मिलेगा बकाया भत्ता

बता दें कि सरकार द्वारा कोविड- 19 के दौरान 18 महीने के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को रोका गया था. अब ये जानकारी मिली है कि इसे जारी करने की संभावना नहीं है. हाल ही में, संसद के मानसून सत्र में एक सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया था कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के 18 महीने के महंगाई भत्ते या राहत को जारी करने पर विचार नहीं कर रही है. गौरतलब है कि कॉविड महामारी के दौरान फाइनेंशियल दबाव को कम करने के लिए तीन किस्तों को रोका गया था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts