देश को मिली Z-Morh Tunnel की सौगात, हर मौसम में जा सकेंगे श्रीनगर से लद्दाख; 15 मिनट में पूरा होगा घंटे का सफर

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू- कश्मीर के सोनमर्ग में Z-Morh Tunnel का उद्घाटन किया. यह सुरंग श्रीनगर- कारगिल- लेह राजमार्ग पर स्थित है और पर्यटन और रणनीतिक दोनों ही दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस सुरंग के खुलने से सोनमर्ग तक और लद्दाख के लिए सदाबहार सड़क संपर्क तैयार हो गया है.

Z Morh Tunnel compressed

हर मौसम में मिलेगी कनेक्टिविटी

श्रीनगर- कारगिल- लेह (NH- 1) राजमार्ग पर जिला गांदरबल में समुद्रतल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर 6.5 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई गई है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के मद्देनजर न सिर्फ श्रीनगर- कारगिल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्कि पूरी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है. बर्फबारी की वजह से NH- 1 हाइवे 6 महीने तक बंद रहता था, लेकिन अब टनल बनने से हर मौसम में कनेक्टिविटी मिलेगी. इस हाइवे पर गगनगीर से सोनमर्ग के बीच पहले 1 घंटे से ज्यादा समय लगता था, लेकिन अब टनल से इस सफर को मात्र 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा.

सेना को मिलेगी सहुलियत

पर्यटन के अलावा देश की सुरक्षा के लिए भी यह प्रोजेक्ट अहम है. इससे लद्दाख तक सेना की पहुंच आसान होगी. यानि बर्फबारी के समय जो सामान सेना को एयरफोर्स के विमान में लेकर जाना पड़ता था, अब वह सड़क मार्ग से ही कम खर्च में पहुंच सकेगा. इस टनल के निर्माण पर 2700 करोड़ रूपए की लागत आई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

एशिया की होगी सबसे लंबी टनल

जेड मोड़ टनल के आगे बन रही जोजिला टनल का काम 2028 में पूरा होगा. इसके तैयार होने के बाद ही बालटाल (अमरनाथ गुफा), कारगिल और लद्दाख को हर मौसम में कनेक्टिविटी मिलेगी. दोनों टनल के शुरू होने के बाद इसकी कुल लंबाई 12 किलोमीटर हो जाएगी और यह एशिया की सबसे लंबी टनल होगी. इससे चीन से लगी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल तक सेना के लिए राशन और हथियार पहुंचाना आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.