दिल्ली- NCR में बच्चों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, यहां पर बनेगा देश का सबसे बड़ा अस्पताल

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में छोटे बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी. इसके लिए दिल्ली में देश का सबसे बड़ा चाइल्ड मेडिकल साइंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बनेगा. यहां कलावती सरन अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. इसके लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपए की बजट राशि जारी कर दी है.

Hospital Doctor

1 हजार बेड की मिलेगी सुविधा

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कलावती सरन अस्पताल की नई बिल्डिंग को छोटे बच्चों के इलाज के लिए सबसे बड़े अस्पताल और रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां बच्चों से जुड़ी बीमारियों का इलाज करने के साथ ही नई रिसर्च भी की जाएगी. इस रिसर्च सेंटर में विशेष रूप से कैंसर, ह्रदय रोग, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और दूसरी तरह की जटिल बीमारियों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी. बच्चों के इलाज के लिए विशेष ICU, आपरेशन थियेटर और डायग्नोस्टिक सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे. इस अस्पताल में 1 हजार बेड की सुविधा मिलेगी.

एम्स से घटेगा दबाव

सूत्रों का कहना है कि पूरे प्रोजेक्ट पर 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा धनराशि खर्च होगी. केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं. जल्द ही मसौदा तैयार किया जाएगा. नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए जगह फाइनल कर ली गई है. जल्द ही, पुरानी बिल्डिंग को शिफ्ट करने के बाद तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Electricity Ombudsman Delhi Jobs: पर्सनल असिस्टेंट के पद पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

नई बिल्डिंग के निर्माण से AIIMS और RML अस्पताल से भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही, कलावती सरन अस्पताल में आने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा. इससे दिल्ली– NCR ही नहीं, बल्कि देशभर से छोटे बच्चों के इलाज के लिए दिल्ली आने वाले लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.