मोदी 3.0 सरकार के पहले संसद सत्र की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगा स्पीकर का चुनाव

नई दिल्ली | हिंदुस्तान में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बन चुकी हैं और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ मंत्रिमंडल में शामिल सभी सांसद मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. मोदी सरकार 3.0 गठन के बाद अब नई सरकार के पहले संसद सत्र की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है. केंद्रीय संसदीय मंत्री किरिन रिजिजू ने बताया कि 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की 24 जून से शुरूआत हो रही है.

New Parliament Sansad

किरिन रिजिजू ने बताया कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होने जा रहा है जो 3 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण, लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव, राष्ट्रपति का अभिभाषण और उस पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने ये भी बताया कि राज्यसभा का सत्र 27 जून से शुरू होगा. दोनों सदनों के सत्र 3 जुलाई तक चलेंगे.

राष्ट्रपति संयुक्त बैठक को करेंगी संबोधित

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्ष के लिए नई सरकार के कामकाज की रूपरेखा पेश करेंगी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय देंगे.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आक्रामक विपक्ष द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश की जा सकती है. प्रधानमंत्री संसद के दोनों सदनों में, राष्ट्रपति के अभिभाषण और धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे.

बीजेपी को नहीं मिला था बहुमत

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद यह पहला संसद सत्र होगा. भारतीय जनता पार्टी इस बार बहुमत के साथ सत्ता में नहीं लौटी है, हालांकि NDA को पूर्ण बहुमत प्राप्त है. एनडीए सरकार के पास लोकसभा में 293 सीटें हैं, जिनमें से बीजेपी के पास 240 सीटें हैं. वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया के पास लोकसभा की 233 सीटें हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.