राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए खुशखबरी: मोदी सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान, जल्दी उठाएं फायदा

नई दिल्ली | राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है. बता दें कि मोदी सरकार ने लाभार्थियों को एक और बड़ा मौका दिया है. पहले राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है. बाकायदा विभाग की ओर से इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. आइए जानते हैं कैसे आप घर बैठे राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ सकते हैं.

Ration Depotआधार से राशन कार्ड लिंक करना अनिवार्य

उल्लेखनीय है कि राशन कार्ड लाभार्थी सरकार की ओर से बेहद कम कीमत पर राशन का लाभ उठाते हैं. केन्द्र सरकार के ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के तहत देश में लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है. राशन कार्ड के और भी कई फायदे हैं. आप आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करके ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के अंतर्गत देश के किसी भी राज्य की राशन कार्ड की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं.

कैसे ऑनलाइन लिंक करें आधार कार्ड

• इसके लिए सबसे पहले आप आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

• अब आप ‘Start Now’ पर क्लिक करें.

• अब आप अपना पता जिला, राज्य सहित भरें.

• अब ‘Ration Card Benefit’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.

• अब आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर आदि भरें.

• अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.

• यहां OTP भरते ही आपकी स्क्रीन पर प्रोसेस कम्पलीट का मैसेज मिलेगा.

ऐसे करें आफलाइन लिंक

आप अपने राशन कार्ड को आफलाइन माध्यम से भी आधार कार्ड से जोड़ सकते हैं. इसके लिए आपको जरूरी दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड की कॉपी, राशन कार्ड की कॉपी और राशन कार्ड धारक की पासपोर्ट साइज फ़ोटो लेकर राशन कार्ड केंद्र पर जमा करना होगा. आप चाहें तो राशन कार्ड केंद्र पर अपना आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डेटा वेरिफिकेशन भी करवा सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.