बैंक से जुड़े जल्दी से निपटा लें अपना काम, इन 4 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को बजट 2023 पेश किए जाने से पहले लगातार चार दिनों तक बैंक काम नहीं करेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. इसके अलावा, महीने के चौथे शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे. इस तरह लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे. अगर आपका भी इस महीने के अंत में बैंक की शाखा में जाकर बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने का प्लान है तो वह काम कल ही कर लें.

School Holidays

चार दिनों तक आएगी ग्राहकों को दिक्कत

लगातार 4 दिन बैंक बंद रहने से ग्राहकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बैंक एटीएम में कैश खत्म होने और चेक क्लीयरेंस जैसी समस्याएं हो सकती हैं. बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी. यूएफबीयू का दावा है कि इस हड़ताल में देशभर के सभी बैंकों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे.

इस वजह से बैंक कर्मचारी कर रहे हड़ताल

अब सरकार द्वारा इन मांगों को पूरा नहीं करने पर ही सरकार पर दबाव बनाने के लिए कर्मचारी 30 जनवरी से दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं. यूएफबीयू ने 13 जनवरी को ही हड़ताल का ऐलान किया था. अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) का कहना है कि उन्होंने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) को पत्र लिखकर अपनी मांगें भेजी हैं लेकिन इस पर बैंक एसोसिएशन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. अब कर्मचारियों के पास अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल पर जाने का ही रास्ता बचा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

यह रखी गई मांगे

एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने बताया कि बैंक कर्मचारियों की 5 मांगें हैं. बैंक यूनियनों की मांग है कि 5 दिनों तक बैंकिंग कार्य किया जाए. इसके साथ ही, पेंशन को भी अपडेट किया जाए. कर्मचारियों की मांग है कि एनपीएस को खत्म किया जाए. वेतन वृद्धि के लिए भी बातचीत होनी चाहिए. इसके अलावा, बैंक यूनियनों ने सभी संवर्गों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग की है.

इन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे

  • 28 जनवरी: हर महीने के चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. 28 जनवरी को चौथा शनिवार भी है.
  • 29 जनवरी: रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
  • 30 जनवरी: दो दिवसीय धरना 30 जनवरी से शुरू होगा इसलिए बैंक बंद रहेंगे.
  • 31 जनवरी: केंद्रीय बजट से एक दिन पहले भी हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे.
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.