दिल्ली DDA हाउसिंग स्कीम 2025, पॉश इलाकों में लग्जरी फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका; देखें डिटेल्स

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा दिल्ली के पसंदीदा इलाकों में आलीशान फ्लैट खरीदने का मौका दिया जा रहा है. DDA द्वारा प्रीमियम हाउसिंग स्कीम लॉन्च की गई है. ऐसा पहली बार है कि इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन ऑक्शन के जरिए किया जा रहा है. इच्छुक लोग इसके लिए SBI के पोर्टल और DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

flat

यह है शेड्यूल

26 अगस्त से प्रीमियम हाउसिंग स्कीम के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है और इसके लिए अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025 को शाम 6:00 बजे और फाइनल सबमिशन की आखिरी तारीख 26 सितंबर 2025 शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है. 18 से 20 सितंबर के दौरान ऑक्शन की तारीख निर्धारित की गई है. इच्छुक व्यक्ति eservices.dda.org.in और dda.etender.sbi/SBI पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वसंत कुंज, जसोला, द्वारका, रोहिणी, पीतमपुरा, शालीमार बाग और नरेला जैसे खास इलाकों में फ्लैट उपलब्ध करवाए जाएंगे.

इतनी है कीमत

यह सभी फ्लैट 3BHK और 4BHK प्रीमियम फ्लैट हैं. इनका साइज 70 से 170 प्लस वर्ग मीटर है. इनकी कीमत 1.35 करोड़ रुपए से शुरू होकर 2.9 करोड़ रुपए तक जाती है. वसंत कुंज और द्वारका में इनकी शुरुआती कीमत 1.6 करोड़ रुपए से है. वहीं, यह कीमत 2.54 करोड़ रुपए तक जाती है. MIG फ्लैट की कीमत 60 लाख से डेढ़ करोड़ रुपए, LIG फ्लैट की कीमत 39 लाख से 54 लाख रुपए, EHS यूनिट्स की कीमत 38.7 लाख रुपए, SFS फ्लैट की कीमत 90 लाख से 1 करोड़ से ऊपर, गैरेज की कीमत 3.1 लाख से 43 लाख रुपए तक निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

इन इलाकों में हैं फ्लैट

इस योजना के अंतर्गत 2BHK यूनिट पीतमपुरा, नंद नगरी और जहांगीरपुरी में उपलब्ध करवाए गए हैं. रोहिणी, नरेला और द्वारका में LIG और EHS फ्लैट, शालीमार बाग और रोहिणी में SFS (सेल्फ- फाइनेंसिंग स्कीम) उपलब्ध करवाए गए हैं. बोली के बाद जिनको फ्लैट उपलब्ध नहीं हो पाएंगे, उन्हें रजिस्ट्रेशन के समय जमा करवाई राशि को वापस से दे दिया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts