दिल्ली: कनाट प्लेस के फेमस जैन चावल वाले की स्टाल, स्वाद चखने के लिए सुबह से सजती है महफिल

नई दिल्ली | कनॉट प्लेस दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक है. यह अपने हाई- फाई कैफे, बार, फैशन स्टोर आदि के लिए जाना जाता है लेकिन आपको यहां के हर कोने में खाने के छोटे- छोटे स्टॉल जरूर मिल जाएंगे. इस इलाके में “जैन चावल वाले” के स्टॉल को लेकर लोगों में काफी क्रेज है. इसका अनोखा टेस्ट लोगों के बीच काफी मशहूर है. इसका स्वाद चखने के लिए सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है.

Jain Chawal Wale Delhi

ग्राहक टेस्ट के हैं दीवाने

दुकान के मालिक अक्षत ने बताया कि इस दुकान का नाम लोगों ने ही दिया है. यहां का करजमा चावल बहुत मशहूर है. हमारी कई पीढ़ियों ने स्वाद के इस व्यवसाय में काम किया है. हम ग्राहकों को हरी चटनी, प्याज और पापड़ के साथ राजमा चावल परोसते हैं. जिसकी कीमत सिर्फ 90 रुपये है. इसके अलावा, दुकान पर परांठे, पकौड़े और उत्तर भारतीय खाना भी मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

ग्राहकों ने दी ये प्रतिक्रिया

ग्राहक वंश ने बताया कि उन्हें राजमा चावल का स्वाद बहुत पसंद है. मैं जब भी कनॉट प्लेस आता हूं तो यहां आना नहीं भूलता. मेरे कई दोस्त सप्ताह के आखिरी दिनों में अपनी टीम के साथ आते हैं और अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी पैक करवाते हैं. रोजाना यहां पर भीड़ देखने को मिलती है.

दुकान का समय और स्थान

दुकान आपको सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक खुली मिलेगी. इसका निकटतम मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है. आप आसानी से वहां पहुंच सकते हो. बस और ऑटो का भी सहारा लिया जा सकता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.