जंतर मंतर प्रदर्शन: देर रात खेल मंत्री के आश्वासन के बाद खिलाड़ियों ने खत्म किया धरना, कमेटी करेगी जांच

नई दिल्ली | भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने शुक्रवार- शनिवार की देर रात तक खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर उनसे मुलाकात की. बैठक खत्म होने के बाद खेल मंत्री और खिलाड़ियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

Anurag Thakur

निगरानी समिति का किया गया गठन

खेल मंत्री ने कहा कि हमने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि एक निगरानी समिति का गठन किया जाएगा. इसमें नामों की घोषणा आज (शनिवार) की जाएगी. जांच पूरी होने तक बृजभूषण सिंह डब्ल्यूएफआई के काम से दूर रहेंगे. यह कमेटी 4 हफ्ते में अपनी जांच पूरी करेगी और डब्ल्यूएफआई और उसके प्रमुख पर लगे सभी आरोपों की गहन जांच करेगी.

बैठक खत्म होने के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री और खिलाड़ियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘बैठक के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी मांगें रखीं और हमने इस पर चर्चा की. हमने भारतीय कुश्ती महासंघ को नोटिस जारी किया था जब आरोप लगाए गए थे और उनसे 72 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा था.

उन्होंने कहा यह फैसला किया गया है कि एक निरीक्षण समिति का गठन किया जाएगा और नामों की घोषणा कल की जाएगी. कमेटी 4 हफ्ते में अपनी जांच पूरी करेगी. समिति डब्ल्यूएफआई और उसके प्रमुख के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों की गहन जांच करेगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच होगी आसान, 4 नए कॉरिडोर बनाएगी सरकार

बजरंग पूनिया ने दिया ये बयान

वहीं, पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि हमें विश्वास है कि निष्पक्ष जांच होगी. केंद्रीय खेल मंत्री ने हमारी मांगों को सुना और उचित जांच का आश्वासन दिया और सभी को समझाया. मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और हमें उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी इसलिए हम खिलाड़ी अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं क्योंकि सरकार ने हमें आश्वासन दिया है. हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा. ऐसे में धरना अब समाप्त किया जा रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.