नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने बताया है कि 11- 23 जुलाई तक कांवड़ियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद की गई है. जिन सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या ज्यादा रहेगी, वहां अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी. ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले या फिर वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचें.
इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक दबाव
कांवड़ियों का आवागमन और सड़क किनारे बने शिविरों के चलते दिल्ली की जिन सड़कों पर ट्रैफिक दबाव ज्यादा रहेगा, उनमें नजफगढ़ फिरनी, रोहतक रोड, पंखा रोड, देव प्रकाश शास्त्री मार्ग, नांगलोई- नजफगढ़ रोड, आउटर रिंग रोड, रानी झांसी रोड पर बर्फ खाना चौक से फायर स्टेशन तक, बुलेवार्ड रोड, आजाद मार्केट चौक, गोकुल पुरी फ्लाईओवर, 66 फुटा रोड, मौजपुर चौक, बदरपुर टी- पॉइंट और मथुरा रोड शामिल हैं.
इसी तरह दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH- 48) पर धौला कुआं मेट्रो स्टेशन से रजोकरी बॉर्डर तक ट्रैफिक दबाव अधिक रहेगा. UP पुलिस की ओर से अप्सरा और महाराजपुर बॉर्डर से गाजीपुर की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट करने के कारण NH- 24 पर भी भीड़भाड़ अधिक रहने की संभावना है.
यातायात निर्देशिका
आसपास के राज्यों से दिल्ली के रास्ते और वापस होते हुए गंगोत्री धाम व हरिद्वार तक काँवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए, दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए व्यापक यातायात व्यवस्था की है। कृपया निर्देशिका का पालन करें। pic.twitter.com/QDhXDGHRX5
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 11, 2025
इन रास्तों से होते हुए जाएंगे कांवड़िए
- अप्सरा बॉर्डर, शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर टी पॉइंट, आईएसबीटी फ्लाईओवर, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, फैज रोड, धौला कुआं NH-8 होते हुए रजोकरी बॉर्डर से हरियाणा में एंट्री करेंगे.
- NH-1 से बवाना रोड और औचंदी बॉर्डर या मधुबन चौक- पीरागढ़ी से होते हुए टिकरी बॉर्डर से भी श्रद्धालु हरियाणा में प्रवेश करेंगे.
- महाराजपुर बॉर्डर, रोड नंबर- 56, गाज़ीपुर बॉर्डर, NH- 24, रिंग रोड, मथुरा रोड और बदरपुर बॉर्डर होते हुए फरीदाबाद जा सकेंगे.
- कालिंदी कुंज मथुरा रोड से बदरपुर बॉर्डर होते हुए, कालिंदी कुंज- मथुरा रोड, मोदी मिल, मां आनंद माई मार्ग, एमबी रोड से गुरुग्राम जा सकेंगे.
- रोहतक रोड पर जखीरा से मादीपुर, पीरागढ़ी चौक, नांगलोई चौक, मुंडका से टिकरी बॉर्डर तक.
- नजफगढ़ रोड पर जखीरा से उतम नगर, नजफगढ़ से झड़ौदा बॉर्डर तक. आउटर रिंग टोड पर मधुबन चौक से पीरागढ़ी चौक व जनकपुरी तक. देव प्रकाश शास्त्री मार्ग पर रतनपुरी चौक से लोहा मंडी तक.
इन सड़कों पर रूट डायवर्ट
- UP पुलिस की ओर से भारी वाहनों को मोहन नगर से NH- 24 की ओर मोड़ दिया जाएगा. ऐसे किसी वाहन को भोपुरा, वजीराबाद रोड और अप्सरा बार्डर होते हुए जीटी रोड की ओर नहीं जाने दिया जाएगा. सिटी बसों के अलावा भारी वाहनों को जीटी रोड पर शाहदरा और वजीराबाद रोड की ओर जाने की परमिशन नहीं होगी.
- जीटी करनाल रोड और आउटर रिंग रोड से आने वाले भारी वाणिज्यिक वाहन (सिटी बसों को छोड़कर) जो पूर्वी दिल्ली, उत्तर- पूर्वी दिल्ली, शाहदा जिले या यूपी की ओर जा रहे हैं, उन्हें सीधे NH- 9 की ओर मोड़ा जाएगा. ऐसे वाहनों को वजीराबाद रोड, शाहदरा और विकास मार्ग की ओर जाने वाले जीटी रोड पर जाने की अनुमति नहीं होगी.
- लोनी रोड (शाहदरा की ओर) से आने वाली सिटी बसों को छोड़कर भारी वाणिज्यिक परिवहन को बाहरी रिंग रोड से बाहर निकलने के लिए वजीराबाद रोड पर डायवर्ट किया जायेगा.
- सोनिया विहार, पीटीएस वजीराबाद पुस्ता, पुस्ता रोड जैसे आंतरिक क्षेत्र से आने वाली सिटी बसों को छोडकर भारी वाणिज्यिक परिवहन को NH- 24 पर जाने के लिए वजीराबाद रोड के माध्यम से रिंग रोड की तरफ मोड़ा जायेगा.
