Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से घर बैठे कमाएं 2 लाख रूपए, यहाँ पढ़ें पूरी तरीका

नई दिल्ली, Post Office Scheme | आज के समय में पैसा कौन नहीं डबल करना चाहता है. मगर लोगों को सुविधाओं का ज्ञान नहीं होता है. अगर आप ऐसे निवेश विकल्प की तलाश में हैं, जहां आपका पैसा सुरक्षित रहे और आपको बेहतर रिटर्न मिले तो FD जैसी योजनाएं हमेशा से निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प मानी गई हैं. तो बता दें कि पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट एक प्रकार की पोस्ट ऑफिस एफडी है. पोस्ट ऑफिस में आपको 1, 2, 3 और 5 साल के लिए एफडी का विकल्प मिलता है. अगर आप इसमें 10 साल तक पैसा जमा करते हैं तो आपकी रकम दोगुनी से भी ज्यादा हो सकती है.

Post Office

7.5 फीसदी की दर से मिलेगा ब्याज

बता दे कि फिलहाल 5 साल की एफडी पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. सभी बैंक एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट का विकल्प देते हैं. यहां आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी ही स्कीम के बारे में बताया जा रहा है. अगर आप अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

ऐसे कमा सकते हैं लाभ

पोस्ट ऑफिस एफडी पर ब्याज 7.5 फीसदी है. मान लीजिए आप पोस्ट ऑफिस में 5 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको इसपर 7.5 फीसदी की दर से करीब 2 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा. इसी तरह 5 साल में आपकी रकम 7 लाख रुपये हो जाएगी. अब अगर आप इसे 5 साल के लिए दोबारा जमा करेंगे तो यह रकम करीबन 10 लाख रुपये मैच्योर हो जाएगी.

एक से पांच साल की एफडी पर ब्याज

  • 1 वर्ष के लिए निश्चित ब्याज- 6.9%
  • 2 साल के लिए- 7.0% निश्चित ब्याज
  • 3 साल के लिए- 7.0% निश्चित ब्याज
  • 5 साल के लिए निश्चित ब्याज- 7.5%
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.