सरकारी बैंकों के साथ जुड़कर आप हर महीना कमा सकते हैं ₹5000, जाने कैसे

नई दिल्ली । अगर आप हर महीने एक शानदार फिक्स्ड इनकम चाहते हैं, तो आपके लिए हम एक जबरदस्त आइडिया लेकर आए हैं. जहां आप किसी भी सरकारी बैंक के साथ जुड़कर हर महीने अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. बता दें कि सरकारी बैंक न केवल बैंकिंग सर्विस मुहैया कराते हैं, साथ ही आम आदमी को अपने साथ जोड़ कर काम करके कमाई का मौका भी देते हैं. आप भी किसी भी सरकारी बैंक से जुड़कर अगर कमाई करना चाहते हैं तो आप बैंक मित्र बन सकते हैं.

Bank Image

बैंक मित्र बनकर आप कर सकते हैं अच्छी कमाई

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक समय-समय पर बैंक मित्र के लिए आवेदन मांगता है. आज हम आपको इस पोस्ट मे इसकी जानकारी बताएंगे. बैंक मित्र बनने से आप कई तरह से कमाई कर सकते हैं. किसी भी व्यक्ति का खाता खोलने, पैसा जमा करवाने, पैसा निकालने,  उसका क्रेडिट कार्ड और बिल भुगतान करने पर बैंक मित्र को कमीशन दिया जाता है. बता दे कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत सभी बैंक मित्र को 1.25 लाख रुपए का ऋण भी दिया जाता है.

जिसमें ₹50000 का लोन सामान वगैरह के लिए, ₹25000 का लोन काम करने के लिए और ₹50000 का कर्ज वाहन के लिए दिया जाता है. इसके अलावा भी मित्र को हर महीने 2000 से ₹5000 आमदनी के तौर पर दिए जाते है. जो व्यक्ति बैंक खाता खुलवाने,  बीमा करवाने,  पैसा जमा करवाने आदि अन्य कार्यों में अन्य लोगों की मदद करते हैं उन्हें बैंक मित्र कहा जाता है. बैंक मित्र बनने के लिए आपको सरकार के साथ जुड़कर कार्य करना होता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

जरूरी दस्तावेज 

  • पहचान  के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड या पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड की कॉपी
  • योग्यता के लिए दसवीं क्लास की मार्कशीट और चरित्र प्रमाण पत्र
  • व्यवसायिक पते के लिए बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, राशन कार्ड, आधार कार्ड या पासपोर्ट की कॉपी
  • पासपोर्ट आकार के फोटो और बैंक पासबुक की कॉपी या फिर कैंसिल चेक
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.