दिल्ली में लग गया मेला, एक छत के नीचे मिलेगी हर राज्य की पारंपरिक साड़ी; जानें समय

नई दिल्ली, Saree Exhibition | हमारे देश में आए दिन कोई- न- कोई त्यौहार या फंक्शन आता ही रहता है. इन अवसरों पर महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा साड़ी पहनना पसंद किया जाता है. अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो आज की खबर आपके लिए खास होने वाली है. दरअसल राजधानी दिल्ली में साड़ियों को पसंद करने वाली महिलाओं के लिए मेला लग चुका है, जहां आप अपने पसंदीदा साड़ियों को किफायती दामों में खरीद सकते हैं.

Saree Shop

एक ही छत के नीचे मिलेगी पारंपरिक साड़ियां

यहां देश भर के सभी राज्यों की प्रसिद्ध और पारंपरिक साड़ियां एक ही छत के नीचे मिल जाती हैं. यह हैंडलूम साड़ी फेस्टिवल दिल्ली के कनॉट प्लेस के जनपथ भवन के अंदर लगा हुआ है. यहां एक- से- बढ़कर- एक साड़ियां देखने को मिल जाती हैं. स्थानीय दुकानदार मोहम्मद ने बताया कि इस एग्जीबिशन में 70 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं. खास बात यह है कि यहां जो भी साड़ियां हैं, वह सभी हाथ की बनाई हुई हैं.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

खुला रहेगा एग्जीबिशन

यहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बंगाल, गुजरात, जयपुर, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, बिहार जैसे राज्यों की पारंपरिक साड़ियां देखने को मिल जाती हैं. क्वालिटी के हिसाब से इनकी कीमत कुछ हजार से लेकर लाखों रुपए तक है. अगर आपको राजधानी की आम मार्केट से हटकर कुछ नया देखना है तो आप यहां जा सकते हैं. यहां आने वालों के लिए निशुल्क पार्किंग रखी गई है. एग्जीबिशन सुबह 11:00 से लेकर रात 8:00 बजे तक लगता है. अगर आप यहां पहुंचना चाहते हैं, तो आपके लिए सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन जनपद होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts