नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध अमृत उद्यान घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. राष्ट्रीय सचिवालय की ओर से जारी घोषणा में बताया गया है कि 3 फरवरी से इसे आम जनता के लिए खोला जा रहा है, जो 31 मार्च 2026 तक खुला रहेगा.
राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान
पहले अमृत उद्यान को मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था. यह राष्ट्रपति भवन परिसर में लगभग 15 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है. इनमें विशेष रूप से ईस्ट लॉन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन शामिल है.
क्या रहेगा समय?
सैर- सपाटे एवं पिकनिक पर जाने वाले लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अमृत उद्यान घूमने जा सकते है. विजिटर्स के लिए अमृत उद्यान में आखिरी एंट्री का समय सवा 5 बजे रहेगा. इस समयावधि के दौरान अमृत उद्यान रखरखाव के दिनों में और 4 मार्च को होली के अवसर पर बंद रहेगा.
ऐसे कर सकेंगे बुकिंग
- उद्यान में प्रवेश और बुकिंग निःशुल्क है और राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in से बुकिंग कर सकते हैं.
- बिना पंजीकरण के आने वाले आगंतुकों के लिए, प्रवेश द्वार के पास स्व- सेवा आगंतुक पंजीकरण कियोस्क उपलब्ध होंगे.
- सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन परिसर के गेट नंबर 35 से होगा.
- आगंतुकों की सुविधा के लिए, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर- 35 तक शटल बस सेवा सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच हर 30 मिनट पर उपलब्ध रहेगी.
- शटल बसों को ‘अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा’ बैनर से पहचाना जा सकता है.
