नई दिल्ली | अगर आप भी किसान है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. केंद्र सरकार (Central Govt) की तरफ से वैसे तो किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, परंतु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. आज हम आपको इसकी 20वीं किस्त से जुड़ी हुई अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
किसानों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार की तरफ से हर साल 6000 रुपये की सहायता राशि किसानों को उपलब्ध करवाई जाती है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह राशि एक साथ नहीं मिलती, बल्कि किसानों को हर 4 महीने में 2000 रुपये मिलते हैं. अर्थात, 3 किस्तों में राशि उपलब्ध करवाई जाती है. खबरें सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री किसान योजना की 20 वीं किस्त इसी महीने की 20 तारीख को जारी की जा सकती है. हालांकि ऑफीशियली इस बारे में कोई भी अपडेट शेयर नहीं की गई है.
इस दिन जारी की जा सकती है 20वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई किस्त का लाभ उन्ही किसानों को मिलने वाला है जिन्होंने अपना ई- केवाईसी पूरा किया हुआ है. अगर आपने अभी तक भी ईकेवाईसी नहीं करवाया है तो आप तुरंत करवा लीजिए, नहीं तो आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. ई- केवाईसी करवाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस केवाईसी प्रोसेस और किसान मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्रेशन ऐप और पीएम किसान के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा. उसके जरिए आप काफी आसानी से केवाईसी प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं.
इस दौरान आपसे कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट भी मांगे जाएंगे. किसान भी पिछले काफी समय से इस योजना की अपडेट जानने को उत्सुक दिखाई दे रहे हैं. खबरें सामने आ रही है कि 20 तारीख को किसानों के खातों में नई किस्त का अमाउंट डाल दिया जाएगा यानी कि अभी किसानों को इसके लिए एक हफ्ते का इंतजार करना होगा.
