खुशी से झूम उठे किसान, आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त

नई दिल्ली | अगर आप भी किसान है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से चलाई जा रही पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. अब तक इस योजना की 16 किस्त जारी हो चुकी है. अब 17वीं किस्त को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, आज की इस खबर में हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इलेक्शन के बाद पहली बार किसानों के खातों में यह राशि ट्रांसफर की जाएगी. इस योजना के जरिए हर चार महीने में 2000 रूपये की राशि किसानो के अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है.

Farmer Kisan

17वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

बता दे कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में एक किसान सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं. इसी में वह डीबीटी के जरिए बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करेंगे. अगर आपने भी किसान योजना में रजिस्ट्रेशन करवाया है, तो अब आपको 17वीं किस्त का लाभ मिलने वाला है. आप ऑनलाइन तरीके से भी काफी आसानी से यह चेक कर सकते हैं कि आपको 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं. कई बार कुछ परेशानियों की वजह से कई किसानों के खातों में इस योजना के पैसे नहीं आते हैं. अगर आपने रजिस्ट्रेशन करते समय कोई भी गलत जानकारी भरी है, तो आपको भी इस योजना का लाभ नहीं मिलने वाला.

यह भी पढ़े -  जींद- रोहतक से दिल्ली आवाजाही करने वालों की बढ़ेगी परेशानी, रद्द ट्रेनों की सूची आई सामने

इस प्रकार चेक करें 17वीं किस्त का स्टेटस

  • पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
  • यहां पर आपको नेक्स्ट स्टेप में पीएम किसान योजना का ऑनलाइन पोर्टल दिखाई दे जाएगा. अब आपको नो योर स्टेटस के ऑप्शन को क्लिक करना है.
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा, यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा और ओटीपी डाल देना है.
  • इसके बाद अगले स्टेप में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि आपको योजना का लाभ मिला है या नहीं.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.